Betul and MP Latest News

दक्षिण वनमंडल ने 33 युवाओं को प्रशिक्षण देकर बनाया आत्मनिर्भर

कंप्यूटर ऑपरेटर और स्पोकन इंग्लिश का 45 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया

✓दक्षिण वनमंडल ने 33 युवाओं को प्रशिक्षण देकर बनाया आत्मनिर्भर
✓कंप्यूटर ऑपरेटर और स्पोकन इंग्लिश का 45 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया
✓25 युवाओं को कंपनी में मिली प्लेसमेंट
परिधि न्यूज बैतूल

दक्षिण वनमंडल द्वारा ग्रामीण युवाओं की आजीविका में सुधार करने के उद्देश्य से एक सराहनीय कदम उठाया गया है। वनमंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में ग्राम वन समिति के 33 युवाओं को कंप्यूटर ऑपरेटर और स्पोकन इंग्लिश का 45 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण वन विद्यालय बैतूल में दिया गया, जो 16 जुलाई से 6 सितंबर 2024 तक चला। इस पहल के माध्यम से वनमंडल ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया।
प्रशिक्षण के बाद वर्धमान फेब्रिक कंपनी मंडीदीप, भोपाल से समन्वय स्थापित कर 25 प्रशिक्षित युवाओं को 7 नवंबर 2024 को प्लेसमेंट भी दिलवाया गया। इन युवाओं को कंपनी में प्रतिमाह 12 हजार से 18 हजार रुपये का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, 8 अन्य युवा अपना स्वयं का स्वरोजगार प्रारंभ करने जा रहे हैं। इस पहल में उपवनमंडलाधिकारी और वन परिक्षेत्राधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने युवाओं को रोजगार दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
दक्षिण बैतूल वनमंडल द्वारा पूर्व में भी ग्राम वन समिति के सदस्यों का कौशल उन्नयन किया गया है, जिसके तहत 390 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर प्रमाणपत्र दिए गए। वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में प्रशिक्षणार्थियों को वन विकास से ग्राम विकास थीम पर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया और वनों को संरक्षित करने के अलावा अधोसंरचना विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। अब तक 145 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट मिल चुकी है, जिससे उनकी आजीविका में सुधार हुआ है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.