दीपावली पर घर आए मेरठ में पदस्थ आर्मी जवान की हार्ट अटैक से मौत
✓दीपावली पर घर आए मेरठ में पदस्थ आर्मी जवान की हार्ट अटैक से मौत
परिधि न्यूज बैतूल

मुलताई क्षेत्र के ग्राम चन्दोरा निवासी मेरठ में आर्मी की मेकेनिकल रेजिमेंट में पदस्थ जवान महेश बरखाड़े का आज बैतूल के निजी अस्पताल में हार्ट अटैक से निधन हो गया।गुरुवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ चन्दोरा ले जाया जाएगा। जानकारी के अनुसार 2 वर्ष पूर्व ग्राम एनस के परिहार परिवार की पुत्री नेहा से महेश का विवाह हुआ था। दिपावली पर वह 1 माह की छुट्टी मिलने पर घर आया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ रेजिमेंट की एक टुकड़ी बैतूल के लिए रवाना हो गई है जो गुरुवार सुबह तक बैतुल पहुँच जाएगी।महेश की एक वर्ष की बेटी है।
