बैतूल के युवा ट्रेक्टर व्यवसायी मुनी-अमित ने रचा इतिहास
एक माह में 153 सोनालिका ट्रेक्टर बेचकर पाया प्रदेश में पहला देश में दूसरा स्थान
✓बैतूल के युवा ट्रेक्टर व्यवसायी मुनी-अमित ने रचा इतिहास
✓एक माह में 153 सोनालिका ट्रेक्टर बेचकर पाया प्रदेश में पहला देश में दूसरा स्थान
परिधि न्यूज बैतूल

जिला मुख्यालय से सटे बडोरा में संचालित श्री तिरुपति बालाजी सोनालिका ट्रेक्टर के संचालक विकास दीक्षित (मुनी)एवं अमित अवस्थी द्वारा अक्टूबर माह में 153 ट्रेक्टर विक्रय कर मध्यप्रदेश में प्रथम एवं देश मे दूसरा स्थान प्राप्त कर बैतूल का नाम रोशन किया। गौरतलब है कि पूरे देश में सोनालिका ट्रेक्टर के 850 डीलर्स है।

बड़े शहरों एवं अंचलों को पछाड़ते हुए छोटे एवं आदिवासी जिले में सोनालिका ट्रेक्टर के प्रति किसानों का भरोसा जीतने में विकास एवं अमित सफल रहे है। सोनालिका ट्रेक्टर के मालिक ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मुनी दीक्षित एवं अमित अवस्थी को दूरभाष पर बधाई दी। मुनी एवं अमित ने बताया कि सोनालिका ट्रेक्टर किसानों का सच्चा साथी है यही वजह है कि किसान इस पर भरोसा करते है। उन्होंने सभी ग्राहकों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह विश्वास बनाए रखने का अनुरोध किया है। मुनी और अमित की उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों, व्यवासायियों ने बधाई दी है।