कोसमी इंडस्ट्रियल एरिया में आए हिरण को ग्रामीणों ने कुत्तों से बचाया, वन विभाग को सौंपा हिरण की हालत गंभीर

✓कोसमी इंडस्ट्रियल एरिया में आए हिरण को ग्रामीणों ने कुत्तों से बचाया, वन विभाग को सौंपा हिरण की हालत गंभीर
परिधि न्यूज खेड़ी सांवलीगढ़

बैतूल के औद्योगिक क्षेत्र कोसमी इंडस्ट्रियल एरिया में आज सुबह एक खेत के पास ग्रामीणों को एक हिरण बच्चा दिखाई दिया जहां उसके आस पास कुछ आवारा कुत्ते मंडरा रहे थे। इन कुत्तों ने उन्होंने हिरण पर हमला भी किया जिससे हिरण की हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। यह घटना मैदा मिल के पास की है । प्रत्यक्ष दर्शी मुकेश विश्वकर्मा एवं आदिल काजी ने इस संबंध में वन विभाग को सूचना दी।कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे वन कर्मी घायल हिरण को साथ ले गए एवं उसका उपचार कराया।
