Betul and MP Latest News

बैतूल में राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला कार्यालय का शुभारंभ कल

✓बैतूल में राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला कार्यालय का शुभारंभ कल
✓धर्म रक्षा और समाज सेवा के संकल्प के साथ बढ़ाए कदम
परिधि न्यूज बैतूल

राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला कार्यालय का शुभारंभ 5 नवंबर 2024 को विधिवत रूप से किया जाएगा। कार्यक्रम में हिंदू समाज के सभी बंधुओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यालय का शुभारंभ सुबह 11 बजे से सदर स्वागत काफ़ी हाउस के नजदीक सदर बाजार में किया जाएगा। यह कार्यालय संगठन की राष्ट्रहित और सनातन धर्म रक्षा की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय हिंदू सेना की स्थापना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भोपाल में पूज्य साधु-संतों की उपस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परमार द्वारा की गई थी। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य सत्य सनातन धर्म की रक्षा करना, हिंदू मठ-मंदिरों की सफाई एवं भजन-कीर्तन आयोजन, लव जिहाद का विरोध, गौवंश तस्करी पर रोक लगाना, गौ सेवा और सुरक्षा को बढ़ावा देना, और हिंदू समाज को एकजुट कर समाज सेवा एवं रक्षार्थ प्रेरित करना है।
संगठन के अन्य उद्देश्य समाज में भ्रामक गतिविधियों को रोकना, साधु-संतों की सुरक्षा और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करना हैं। संगठन संपूर्ण भारतवर्ष में इन उद्देश्यों को लेकर सक्रिय है और यह कार्यालय बैतूल जिले में इन कार्यों को गति देने का एक केंद्र होगा। शुभारंभ कार्यक्रम में हिंदू समाज के सभी वर्गों को आमंत्रित किया गया है, ताकि संगठन की योजनाओं और कार्यों को लेकर जागरूकता फैलाई जा सके। राष्ट्रीय हिंदू सेना बैतूल द्वारा किए जा रहे इस प्रयास में क्षेत्र के लोगों का सहयोग और उपस्थिति, संगठन की धर्म रक्षणा और समाज सेवा के प्रति संकल्प को और सुदृढ़ बनाएगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.