कोबरा ने युवक को बिस्तर में काटा तो उसने कहा लाओ में उसकी सब्जी बनाकर खाता हूं…!
नेट में बंद सांप ने तोड़ा दम, तीन दिन भोपाल में चला युवक का उपचार
✓कोबरा ने युवक को बिस्तर में काटा तो उसने कहा लाओ में उसकी सब्जी बनाकर खाता हूं…!
✓नेट में बंद सांप ने तोड़ा दम, तीन दिन भोपाल में चला युवक का उपचार
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ी सांवलीगढ़
जिले के भीमपुर विकासखंड के ताप्ती नदी किनारे बसे गांव ड़ोक्या में एक अजीबो गरीब घटना घटित हुई जहां एक आदिवासी युवक को बिस्तर में कोबरा प्रजाति के साप के काटने के बावजूद उसे
बारह घंटे घर में रहने के बाद जहर का असर हुआ और उसे अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ग्राम के गणेश पिता नानू कासदे 25 वर्ष 24 अक्टूबर की रात घर में ही सो रहा था कि उसे अहसास हुआ कि उसे पैर में कुछ काटा है।युवक ने अपनी भतीजी को टॉर्च से देखने के लिए कहा।जैसे ही उसने टॉर्च के लाइट में देखा तो सांप देखकर वह घबरा गई।

घर के सभी लोग भी सांप को देखकर डर गए लेकिन गणेश को इस बात से कोई फर्क नहीं।बल्कि सांप को देखकर वह तो यही बोल रहा था उसे इधर ,लाओ में उसकी सब्जी बनाकर खाऊंगा। मैने ऐसे कई सांपो की सब्जी बनाकर खाई है।सांप के काटने के बाद भी बिना किसी उपचार की चिंता किए वह रात भर घर में ही चैन की नींद सोया। परिवार के लोगों ने सांप को नेट के हरे कपड़े में बंद करके रखा था जिसकी सुबह मौत हो गई। करीब 12 घंटे बाद जब गणेश को भी साप के जहर का असर शुरू हुआ उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया। हालत गंभीर होने पर उसे हमीदिया अस्पताल भोपाल भेजा गया। यहां तीन दिन उपचार के बाद वह स्वस्थ है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी गणेश कासदे के चाचा राजू ने परिधि न्यूज को बताई। गांव एवं आसपास के क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।