Betul and MP Latest News

वुडन एवं फर्नीचर क्लस्टर की स्थापना होने से जिले में लगभग 100 से अधिक औद्योगिक इकाईयों की स्थापना होगी

प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 2000 लोगों को मिलेगा रोजगार

✓वुडन एवं फर्नीचर क्लस्टर की स्थापना होने से जिले में लगभग 100 से अधिक औद्योगिक इकाईयों की स्थापना होगी
—–
✓प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 2000 लोगों को मिलेगा रोजगार
—–
परिधि न्यूज बैतूल 29 अक्टूबर,2024

जिले में मध्य प्रदेश शासन की बहुआयामी एक जिला एक उत्पाद योजनांतर्गत ग्राम कढाई तह. जिला बैतूल में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग अंतर्गत राज्य क्लस्टर विकास योजना के तहत् वुडन एवं फर्नीचर क्लस्टर का निर्माण किया जा रहा है। वुडन एवं फर्नीचर क्लस्टर की स्थापना होने के पश्चात् जिले में लगभग 100 से अधिक औद्योगिक इकाईयों की स्थापना की जावेगी जिसमें प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 2000 लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी।
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रोहित डावर ने बताया कि उक्त क्लस्टर के निर्माण के लिए जिला स्तरीय नजुल निर्वतन समिति के द्वारा कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बैतूल को खसरा क. 187/1/2, 187/1/3 कुल 20 हेक्टेयर भूमि आंवटित की गई हैं।
उक्त भूमि पर अतिक्रमणकर्ताओ द्वारा माननीय न्यायालय जबलपुर में रिट पिटीशन wp 26286 2024 दायर की गई थी, जिसमें उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा अपने निर्णय दिनांक 25 सितंबर के द्वारा अतिक्रमणकर्ता द्वारा स्वयं की भूमि होने के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण याचिका खारिज की गई है। प्रकरण में जिला प्रशासन द्वारा समस्त कार्यवाही नियमानुसार की गई है, जिससे कि आगामी समय में नियमानुसार बैतूल जिले का औद्योगिक विकास किया जा सके तथा मध्यप्रदेश शासन की निति अनुसार जिले में उद्योगों की स्थापना कर निवेश को आकर्षित किया जा सकें, तथा रोजगार का सृजन किया जा सकें।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.