Betul and MP Latest News

अब बुजुर्ग के साथ युवकों की दादागिरी का वीडियो वायरल, अभद्रता के साथ मारपीट, धक्के देकर लगाए चाटे, महिलाओ के साथ भी की बदतमीजी

✓मजदूरों को मजदूरी का भुगतान करने पहुंचा था बुजुर्ग ठेकेदार 

✓युवकों ने की अड़ीबाजी पैसे न देने पर मारपीट कर बनाया वीडियो और वायरल किया

परिधि न्यूज बैतूल

middle post add

जिले में फिर एक मारपीट का वीडियो सामने आया है।आदिवासी विकासखंड भीमपुर से सटे  खारीढाना में कुछ युवक बुजुर्ग के साथ मारपीट करते नजर आ रहे है। इन युवकों ने अपनी रंगदारी और दादागिरी का वीडियो बनाकर वायरल करने की जानकारी सामने आई है। बुजुर्ग को धक्के देकर जमीन पर गिराने और बार बार अपशब्द कहते हुए चाटे मारे गए।आदिवासी के घर में 6 बजे के बाद एंट्री न करने जैसी बातें इनके द्वारा की जा रही है।सभी युवक जयस संगठन से जुड़े हुए बताए जा रहे है।जानकारी के अनुसार बुजुर्ग जो कि हरदा क्षेत्र के रहने वाले है और करीब दो दशक से भीमपुर और आसपास के क्षेत्र में जमीन खोट पर लेकर खेती करवाते है। बुधवार को जब मजदूरों का भुगतान करने भी खारीढाना पहुंचे तो कुछ युवकों ने अड़ी बाजी करते हुए मारपीट की और वीडियो बनाकर धाक जमाने के लिहाज से वायरल किया।मामला अब तक पुलिस के पास नहीं पहुंचा क्योंकि किसी ने शिकायत नहीं की वही सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो वायरल हो रहा है।सूत्र बताते है कि मौके पर भीमपुर पुलिस भी पहुंची थी लेकिन चौकी प्रभारी का स्पष्ट कहना है कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।

यह है मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जब बुजुर्ग ठेकेदार मजदूरो को दीपावली के पूर्व मजदूरी का भुगतान देने की मंशा से खारीढाना पहुंचे तो इस दौरान शंभू, नजरसिंग,सुखनंदन, मुर्गा मुर्गीbविक्रेता के अलावा अन्य युवकों ने जयस संगठन के नाम पर बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा और मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल किया। जानकारी के अनुसार इस बुजुर्ग को क्षेत्र के लोग बाबूजी और दादा के नाम से जानते हैं और पिछले करीब 20 वर्षों से यह है भीमपुर क्षेत्र में खोट पर खेती कर रहे है। अक्सर मजदूरो को अपने बोलेरो और ट्रैक्टर ट्राली से वापस घर छोड़ते भी है। हरदा के रहने वाले बुजुर्ग बुधवार  शाम करीब 7:00 बजे दीपावली की वजह से वापस हरदा लौटने का हवाला देकर खारीढाना के मजदूरों को मजदूरी का भुगतान करने लगे। इसी दौरान क्षेत्र के युवको ने अड़ीबाजी करते हुए पैसे मांगे, मना करने पर बुजुर्ग से अड़ी बाजी कर मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने आदिवासियों के घर 6 बजे के बाद न आने के लिए धमकाते हुए बेरहमी से मारपीट करते हुए बुजुर्ग का वीडियो बनाया गया।गौरतलब है कि खारीढाना में जिन महिला मजदूरों को मजदूरी का भुगतान बुजुर्ग ने किया वह बीच बचाव के लिए आई भी लेकिन उन्हें भी बार बार धमकाते हुए अभद्रता की गई।सभी युवक जयस संगठन के बताए जा रहे है। घटना के बाद बुजुर्ग दहशत में है और डर की वजह से शिकायत भी नहीं की।इस संबंध में जयस के संदीप धुर्वे को उनके मोबाइल नबर पर जानकारी के लिए कॉल किया गया उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।जामवंत कुमरे ने कहा उन्होंने अब तक वीडियो देखा नहीं है।देखने के बाद ही कुछ कह पाएंगे। भीमपुर चौकी प्रभारी दिलीप यादव का कहना भी है कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है।

इनका कहना…

अभी इस संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।जानकारी मिलने पर ही कुछ बताया जा सकता है।

निश्चल झारिया, एसपी बैतूल

  

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.