सतपुड़ा वैली स्कूल ने जीता इंटर स्कूल टूर्नामेंट सेंट टेरेसा और सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया फाइनल मुकाबला
आज खेले जाएंगे दो मैच, पहला मैच पटवारी 11 और व्यापारी 11, दूसरा मैच शिक्षक 11 और पुलिस लीजेंड के बीच होगा
✓सतपुड़ा वैली स्कूल ने जीता इंटर स्कूल टूर्नामेंट
सेंट टेरेसा और सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया फाइनल मुकाबला
✓आज खेले जाएंगे दो मैच, पहला मैच पटवारी 11 और व्यापारी 11, दूसरा मैच शिक्षक 11 और पुलिस लीजेंड के बीच
परिधि न्यूज बैतूल

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में सेंट टेरेसा स्कूल के सहयोग से लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित इंटर स्कूल टूर्नामेंट का फाइनल शनिवार 26 अक्टूबर को सेंट टेरेसा स्कूल और सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। टूर्नामेंट की शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीओपी पुलिस शालिनी पलस्ते ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल ने हिमांशु चढ़ोकार के 65 रन और विनीत के 43 रनों की बदौलत निर्धारित ओवर में 173 रन बनाएं। साहिल कवड़े दक्ष और यश ने एक-एक विकेट लिया। 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट टेरेसा स्कूल की टीम ने अभिमन्यु तोमर के 72 तथा साहिल कवड़े के छीने 38 रनों की बदौलत निर्धारित ओवर्स में 141 रन ही बना सकी। अंत में समर तिवारी ने तेजी से 26 रन बनाए परंतु सेंट टेरेसा स्कूल 32 रनों से मैच हार गई।
टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच हिमांशु चढ़ोकार मैन ऑफ द सीरीज अभिमन्यु तोमर को दिया गया
पुलिस लीजेंड ने जीत दर्ज की


स्मृति कप 24 अधिकारी कर्मचारी टूर्नामेंट का पहला मैच पुलिस लीजेंड और प्रशासन 11 के मध्य खेला गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनिल दीक्षित ने बताया कि पुलिस लीजेंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 244 रन बनाए। आदर्श दुबे और हेमंत नंदा ने तेज शुरुआत दी। आदर्श दुबे ने 8 बॉल पर 5 चौके 1 छक्के की सहायता से 26 रन बनाएं जबकि एक छोर हेमंत नंदा ने संभाल रखा था। हेमंत ने 70 रनों की पारी खेली। इसके बाद दो विकेट जल्दी गिर जाने पर मनोज दहीकर ने मोर्चा संभाला और 27 बॉल पर 5 चौके और पांच छक्कों की मदद से 59 रन बनाए जबकि आर्यन ने 31 रनों का योगदान दिया। प्रशासन 11 की ओर से राहुल राठौर, पंकज पुण्डे, नमन मालवीय ने विकेट लिए। 245 रनों के भारी भरकम लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशासन 11 की टीम दबाव को झेल नहीं पाई और लगातार विकेट गिरते चले गए। 20 ओवर में प्रशासन 11 ने 150 रन ही बना सकी। अतुल श्रीवास्तव ने 2 छक्के 7 चौकों की मदद से 51 रन बनाए जबकि नरेंद्र ठाकुर ने 30 रन बनाए। मनोज दहिकर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ नितिन देशमुख ने बताया आज 27 अक्टूबर को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच पटवारी 11 और व्यापारी 11 तथा दूसरा मैच शिक्षक 11 और पुलिस लीजेंड के बीच होगा।