Betul and MP Latest News

अवैध कटाई की शिकायत पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे आईजी और कमिश्नर को जंगल में दिखे अवैध कटाई के ताजा ठूंठ

महाराष्ट्र के माफिया द्वारा बैतूल के जंगलों का सफाया करने की मिली थी शिकायत

✓अवैध सागौन कटाई पर अचानक निरीक्षण करने पहुंचे नर्मदापुरम पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली तथा संभागायुक्त तिवारी

✓महाराष्ट्र के माफिया द्वारा बैतूल के जंगलों का सफाया करने की मिली थी शिकायत

परिधि न्यूज बैतूल

middle post add

भैंसदेही विकासखंड के जंगलों में हो रही अवैध सागौन कटाई की शिकायत पर नर्मदापुरम संभाग के पुलिस महानिरीक्षक  इरशाद वली, कमिश्नर  के.जी. तिवारी ने अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सी सी एफ वासु कनौजिया पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन झारिया, कलेक्टर बैतूल नरेंद्र सूर्यवंशी तथा जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन मौजूद रहे।अवैध कटाई को रोकने के लिए पुलिस ,प्रशासन तथा वन विभाग की एक संयुक्त टास्क फोर्स का गठन भी किया गया है व इसमें सभी की जिम्मेदारी भी निर्धारित की गई है।

औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को तालाब के निकट जंगल में अवैध कटाई के अनेक ताजा ठूंठ दिखाई दिए, जिससे मामले की गंभीरता का अंदाजा लगाते हुए अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।इस अवसर पर आयुक्त श्री तिवारी ने वनग्राम साकली में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें अवैध कटाई रोकने में प्रशासन का सहयोग करने की सलाह दी। उन्होंने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम भैंसदेही, तहसीलदार भैंसदेही, और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.