60 वर्षीय बुजुर्ग एक महीने से चारपाई पर था बंधा ,108 एम्बुलेंस और 100-डायल पहुंची गांव, मरीज बांधकर ही लाना पड़ा जिला अस्पताल, उपचार के लिए नागपुर रवाना
मानसिक रोगी के उपचार के लिए संवेदनशील कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी निश्चल झारिया की संवेदनशील पहल,

✓मानसिक रोगी के उपचार के लिए संवेदनशील कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी निश्चल झारिया की संवेदनशील पहल, टीम ऑटो एंबुलेंस योजना बनी माध्यम
✓60 वर्षीय बुजुर्ग एक महीने से चारपाई पर था बंधा ,108 एम्बुलेंस और 100-डायल पहुंची गांव, मरीज बांधकर ही लाना पड़ा जिला अस्पताल, उपचार के लिए नागपुर रवाना
परिधि न्यूज बैतूल


जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर ग्राम बघोली निवासी एक मानसिक रोगी को संवेदनशील कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी एवं एसपी निश्छल झारिया की पहल से नागपुर में उपचार मिलेगा। उक्त मानसिक रोगी को पिछले एक महीने परिवार के लोगों ने चारपाई से बांधकर रखा था। गरीब परिवार के पास नागपुर जाने तक न तो साधन था और न ही परिवार आर्थिक रुप से इतना सक्षम है। इस संबंध में ऑटो एंबुलेंस चालक अनूप सूर्यवंशी के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद ऑटो एम्बुलेंस योजना की संचालक गौरी पदम द्वारा प्रशासनिक वरिष्ठ अधिकारियों से मरीज के उपचार एवं उसे नागपुर पहुंचाने के लिए सहयोग के लिए निवेदन किया। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी एवं एसपी श्री झारिया ने कहा कि भविष्य में भी यदि इस तरह के प्रकरण सामने आएंगे तो प्रशासन तत्परता से उपचार के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।
मानसिक संतुलन खोने की वजह से खाने लगे पेड़ों की पत्तिया, लोगों को काटने एवं नकोचने से दहशत
बघोली निवासी मानसिक रोगी पिछले एक माह से मानसिक संतुलन खो बैठे है। शुरुआत में परिवार ने उनका उपचार भी कराया, लेकिन हालत बिगडऩे लगी। मानसिक रोगी के बेटे ने बताया कि उनके पिता लोगों को काटने, एवं नकोचने लगे थे, परिवार के लोगों को भी उन्होंने कई बार घायल किया। यहां तक कि वे पेड़ों की पत्तियां तक खाने लगे थे, जिसकी वजह से उन्हें बांधकर रखना पड़ रहा था। अक्सर जोर-जोर से चिल्लाने की वजह से ग्रामीणों में भी दहशत थी। ऐसी हालत में उन्हें नागपुर उपचार के लिए कैसे ले जाए यह उन्हें समझ नहीं आ रहा था और परिवार की माली हालत भी ठीक नहीं है। रोहित ने ऑटो एम्बुलेंस चालक अनूप सूर्यवंशी ने सम्पर्क किया जिसके बाद उनके उपचार की व्यवस्था बनाने ऑटो एम्बुलेंस योजना की संचालक गौरी बालापुरे पदम ने कलेक्टर एवं एसपी से निवेदन किया।
कलेक्टर ने दिए सीएमएचओं का निर्देश,एसपी के निर्देश पर डायल 100 भी पहुंची

बघोली निवासी बुजुर्ग को चारपाई से बांधकर रखने की परिवार की मजबूरी के बारे में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी को जब अवगत कराया गया तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल सीएमएचओ को मरीज के उपचार संबंधी व्यवस्था बनाने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर एवं एसपी श्री झारिया की पहल पर बुजुर्ग को लेने 108 एम्बुलेंस एवं डायल 100 को सुरक्षा की दृष्टि से भिजवाया गया। रात करीब 8 बजे दोनो इमरजेंसी सुविधाएं गांव तक पहुंची और मरीज को बांधकर जिला अस्पताल लाया गया। यहां से नागपुर रिफर किया गया है। मरीज को स्ट्रेचर पर बांधकर ही गांव से जिला अस्पताल लाया गया और इसी तरह नागपुर के लिए रवाना किया गया है। इस संवेदनशील सेवा में ऑटो एम्बुलेंस वालक अनूप सूर्यवंशी एवं मनीष मालवीय का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। टीम ऑटो एम्बुलेंस ने कलेक्टर श्री सूर्यवंशी एवं एसपी श्री झारिया का आभार माना है।