Betul and MP Latest News

बोथरा बंधुओं को मातृशोक

मीना बोथरा का निधन, अंत्येष्टि आज

✓बोथरा बंधुओं को मातृशोक
✓मीना बोथरा का निधन, अंत्येष्टि आज
परिधि न्यूज बैतूल

जिले के प्रमुख कपड़ा व्यवसायी एवं बोथरा शॉपिंग मॉल के संचालक राजकुमार बोथरा की धर्मपत्नी, धीरज, बिट्टू एवं नन्नी बोथरा की माताजी श्रीमती मीना बोथरा (66) का सोमवार शाम को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। स्व. श्रीमती बोथरा अपने पीछे पति एवं तीन पुत्रों का भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार को उनके चक्कर रोड, बैतूल स्थित निज निवास से प्रात: 10:30 बजे निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार कोठीबाजार मोक्षधाम में किया जाएगा। बोथरा बंधुओं को मातृशोक पर जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, राजनेताओं, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, चिकित्सकों, सामाजिक बंधुओं, ईष्टमित्रों, शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया है।

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.