Betul and MP Latest News

सीसीटीवी फुटेज में सामने आया सच, बाईक सवार के साथ लिफ्ट लेकर बैठी थी छात्राएं

बाईक से कूदने सहित अन्य बिंदुओं पर जांच में जुटी पुलिस, एसपी-एएसपी ने किया घटना स्थल का भी निरीक्षण

✓सीसीटीवी फुटेज में सामने आया सच, बाईक सवार के साथ लिफ्ट लेकर बैठी थी छात्राएं
✓बाईक से कूदने सहित अन्य बिंदुओं पर जांच में जुटी पुलिस, एसपी-एएसपी ने किया घटना स्थल का भी निरीक्षण
परिधि फॉलोअप न्यूज बैतूल

01
02
03
middle post add

नाबालिग बालिकाओं के साथ हो रहे अपराधों के मामले में आदिवासी बाहुल्य बैतूल जिला संवेदनशील है। यही वजह है कि पुलिस महकमा कोई भी मामला सामने आने पर गंभीरता से पड़ताल करता है। जिले में बालिकाओं को अपराधों से बचाने के लिए बैतूल पुलिस द्वारा विशेष प्रयास भी किए जा रहे है बावूजद इसके हर दिन नाबालिग बालिकाओं से जुड़े अपराधों की लगभग तीन शिकायतें जिले में दर्ज हो रही है। नाबालिग बालिकाओं से जुड़ा एक प्रकरण आज सुबह से सुर्खियों में है। जिसमें स्कूल जा रही बालिकाओं पर अज्ञात बाईक चालक द्वारा नशीला पावडर स्प्रे कर उनके अपहरण की कोशिश, बालिकाओं के होश में आने पर बाईक से उनके कूदने से घायल होने तथा रास्ते में की बाईक सवार द्वारा की गई छेड़छाड़ जैसी सूचनाएं प्रसारित हो रही थी। जैसे ही यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया एसपी निश्छल झारिया एवं एएसपी कमला जोशी ने स्वयं मामले की पड़ताल शुरु की। घटना की सच्चाई जानने के लिए दोनों पुलिस अधिकारियों ने जिला अस्पताल में छात्राओं से चर्चा की। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए।
सीसीटीवी फुटेज में बाईक पर अपनी मर्जी से बैठती दिखी छात्राएं

बैतूलबाजार थाना क्षेत्र के सोहागपुर से बैतूलबाजार स्कूल पैदल जा रही छात्राओं के साथ हुई घटना की गंभीरता से जांच पड़ताल एसपी श्री झारिया द्वारा शुरु की गई। एसपी एवं एएसपी ने घटना स्थल का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा छात्राओं से स्वयं चर्चा कर सच जानने का प्रयास किया। एसपी निश्छल झारिया ने परिधि न्यूज से चर्चा में बताया कि छात्राओं ने खुद बाईक सवार के साथ लिफ्ट लेकर बैठने की बात स्वीकार की है, इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज में भी यह उजागर हो गया है। बहरहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी भी पड़ताल जारी है। छात्राओं की शिकायत पर फिलहाल छेड़छाड़ का मामला बैतूल बाजार थाने में दर्ज किया है। इसके अलावा फरार बाईक सवार की तलाश जारी है।
छात्राओं पर स्प्रे नहीं किया नशीला पावडर

एसपी कमला जोशी ने बताया कि उनके द्वारा छात्राओं से चर्चा करने पर यह स्पष्ट हुआ कि किसी भी तरह का कोई नशीला पदार्थ उन पर छिडक़ा गया था। बाईक पर बैठने के बाद बालिकाओं के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर जांच की जा रही है। छात्राओं ने भी बताया कि उन पर कोई भी स्प्रे नहीं किया गया था। इस संवेदशील मामले में पुलिस हर पांइट ऑफ व्यू से जांच कर रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.