पटाखा व्यापारियों ने स्टेडियम ग्राउंड पर दुकान लगाने की मांग की
✓पटाखा व्यापारियों ने स्टेडियम ग्राउंड पर दुकान लगाने की मांग की
✓प्राइवेट खेल अकादमियों पर भी उठाए सवाल
परिधि न्यूज बैतूल
पटाखा संघ बैतूल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम ग्राउंड पर पटाखा दुकान लगाने की अनुमति मांगी है। पटाखा व्यापारियों ने इस दौरान स्टेडियम ग्राउंड पर प्राइवेट खेल अकादमियों द्वारा निजी स्वार्थ के लिए सरकारी स्थान के दुरुपयोग का मुद्दा भी उठाया। ज्ञापन में बताया गया कि स्टेडियम फुटबॉल के लिए आरक्षित है, लेकिन यहां क्रिकेट, वॉलीबॉल और अन्य खेलों का संचालन निजी अकादमियों द्वारा किया जा रहा है, जो कि बच्चों से अलग-अलग खेलों की फीस वसूल रही हैं।
पटाखा संघ के सदस्यों ने यह भी बताया कि वे व्यापार के लिए नगर पालिका को टैक्स देने के लिए तैयार हैं, इसलिए उन्हें स्टेडियम ग्राउंड में दुकान लगाने की अनुमति दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से स्टेडियम ग्राउंड का प्राइवेट खेल अकादमियों द्वारा किए जा रहे दुरुपयोग की जांच की मांग भी की है। पटाखा संघ का कहना है कि सरकारी ग्राउंड का निजी उपयोग बेहद अनुचित है, और इसे बंद किया जाना चाहिए।