Betul and MP Latest News

राष्ट्रीय स्कॉलर चयन परीक्षा में भाग लेंगे जिले के चार कलाकार

लोक कलाओं एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करता है, सांस्कृतिक स्त्रोत प्रशिक्षण केंद्र, लोक कलाकार महेश इंगले का लोककला संरक्षण की दिशा में प्रयास

परिधि न्यूज बैतूल

सांस्कृतिक स्त्रोत प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली कला के क्षेत्र में कलाकारो को स्कॉलरशिप, फेलोशिप एवं सम्मान प्रदान करती है, साथ ही विलुप्त होती जा रही लोक कलाओं एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करती है।सांस्कृतिक स्त्रोत प्रशिक्षण केंद् द्वारा राष्ट्रीय स्कॉलर चयन परीक्षा का आयोजन किया जाता है।बैतूल जिले के इतिहास में पहली बार  लोक कलाकार राष्ट्रीय स्कॉलर चयन के लिए परीक्षा देंगे।

चयन पर कलाकार को दो वर्ष तक हर माह मिलेगी 5 हजार रुपए फेलोशिप

middle post add

प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा ऑन लाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। जिसमें बैतूल जिले के एकलव्य समिति के संस्थापक महेश इंगले जूनियर फेलोशिप प्राप्त कलाकार एवं जितेश कवड़े के सानिध्य में बैतूल के 18 वर्ष से 25 वर्ष आयु के युवा कलाकार राजेश कवदेती, रमन कुमरे, रविन्द्र उईके , रामकिशोर इवने 23 अक्टूबर को गूगल मिट के माध्यम से इंटरव्यू देंगे। चयन होने पर इन कलाकारो को 2 वर्षों के लिए नेशनल स्कॉलर 5000 प्रति महीना मिलेगा । वर्षों से कला को रोजगार से जोड़ने में लगे महेश इंगले ( साधारण कलाकार ) प्रयासरत है जिनके नेतृत्व में बैतूल की लोक कला पर कार्य किए जा रहे है एवं लोक कला के साथ साथ कलाकारो को भी आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है । महेश का सपना है के जिले के सभी युवा , वरिष्ठ , कलाकार को एक बार जरूर सी सी आर टी के फॉर्म भरने चाहिए एवं साक्षात्कार देना चाहिए। बदलते परिवेश में युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने का ये सफल माध्यम है ऐसे में जिले में सांस्कृतिक गतिविधियां होनी चाहिए साथ ही कल्चर जोन बनना चाहिए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.