Betul and MP Latest News

आदिवासी महिला ने पड़ोसियों पर लगाया अश्लील टिप्पणियां और धमकाने का आरोप

चिचोली थाने के बाद पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, पुलिस से न्याय की मांग

✓आदिवासी महिला ने पड़ोसियों पर लगाया अश्लील टिप्पणियां और धमकाने का आरोप
✓चिचोली थाने के बाद पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, पुलिस से न्याय की मांग
परिधि न्यूज बैतूल

चिचोली थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव की आदिवासी विधवा महिला ने अपने पड़ोसियों पर अश्लील टिप्पणियों, मारपीट की कोशिश और जान से मारने की धमकियां देने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने चिचोली थाना प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक से उचित कार्रवाई की मांग की है।
आवेदिका ने शिकायत में बताया कि उनके दो बेटे बाहर काम करते हैं, और वह गांव में अकेली रहती हैं। 28 जुलाई से अनावेदक बल्लू यादव, राकेश आर्य, दिनेश यादव, विशाल आर्य द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। वे उनके घर के सामने से आते-जाते समय टिप्पणियां करते हैं और अश्लील बातें कहते हैं, जिससे महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित होना पड़ रहा है।
शिकायत में बताया गया कि 6 अक्टूबर को अनावेदकों ने उनके घर के दरवाजे पर आकर गाली-गलौच की और दरवाजे को लात मारकर तोड़ने की कोशिश की। महिला ने यह भी बताया कि उनके परिचित देवसू धुर्वे के आने पर भी अनावेदकों को जादू-टोने का शक होता है और वे धमकियां देते हैं। महिला ने कहा कि उनके रिश्तेदारों के आने-जाने पर भी उन्हें परेशान किया जाता है अभद्र टिप्पणियां की जाती हैं। सुगरती इवने ने चिचोली थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की। महिला ने साफ कहा कि अगर उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए अनावेदक ही जिम्मेदार होंगे। अनावेदकों के डर से महिला थाने और पुलिस अधीक्षक में शिकायत के बाद से अपने घर नही जा रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.