Betul and MP Latest News

घोड़ाडोंगरी विधायक के पत्र का असर, 18 अटैचमेंट निरस्त

घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के अटैच अन्य क्षेत्रों में  कर्मचारियों की मूल पदस्थापना पर हुई वापसी

✓घोड़ाडोंगरी विधायक के पत्र का असर, 18 अटैचमेंट निरस्त
✓घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के अटैच अन्य क्षेत्रों में  कर्मचारियों की मूल पदस्थापना पर हुई वापसी
परिधि न्यूज बैतूल


स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से अटैचमेंट का खेल चल रहा है, अटैचमेंट की व्यवस्था खत्म किए जाने के बावजूद जिले के विभिन्न विभाग अभी भी इस व्यवस्था में बदलाव करने को लेकर तैयार नहीं है। हालांकि जनप्रतिनिधियों के दबाव में कुछ बदलाव हुए है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट की रेवड़ी अक्सर बटती रहती है। बीते दिनों घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जनसिंह उईके के पत्राचार के बाद उनकी विधानसभा क्षेत्र के मूल पदस्थापना वाले स्वास्थ्य कर्मियों की वापसी हुई है। इस आशय के आदेश सीएमएचओ डॉ रविकांत उईके ने 9 अक्टूबर को जारी किए है।
इनकी हुई मूल पदस्थापना पर वापसी
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएमएचओ कार्यालय बैतूल में अटैच फार्मासिस्ट सुभाष ओमकार को उनकी मूल पदस्थापना शाहपुर सीएचसी वापस किया गया है। इसी तरह डाटा एंट्री ऑपरेटर राजकुमार साहू की वापसी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीपुर की गई। फार्मासिस्ट छमेन्द्र भूमरकर को मूल पदस्थापना पर पीएचसी रानीपुर,एमपीडब्ल्यू मनीष श्रीवास को मलेरिया कार्यालय से वापस घोड़ाडोंगरी, फार्मासिस्ट दीपक झारिया को सीएचसी शाहपुर, एएनएम राधिका भादे प्रभात पट्टन सीएचसी से प्राथमिक स्वास्थ्य केनद्र भौरा, कमलती सरोदे को मुलताई सीएससी से मूल पदस्थापना वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भौंरा, एएनएम दुर्गा बोबडे को प्रभात पट्टन सीएचसी से अटैचमेंट खत्म कर चिचोली विकासखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र ऊंचागोहान, एएनएम रोशनी साहू को शहरी क्षेत्र बैतूल से उप स्वास्थ्य केन्द्र बेला (चिचोली) में मूल पदस्थापना पर वापस किया है। सीएमएचओ द्वारा एसटीएलएस राजेन्द्र ताण्डेकर का सीएमएचओ कार्यालय से अटैचमेंट समाप्त कर मूल पदस्थापना सीएचसी शाहपुर भेजा है। वार्डबॉय रितेश चौधरी सीएचसी शाहपुर मूल पदस्थापना पर वापसी की गई। सीएमएचओ द्वारा घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के उक्त कर्मचारियों सहित कुल 18 कर्मचारियों को अटैचमेंट से मुक्त कर दिया गया है। सीएमएचओ ने सभी कर्मचारियों को मूल पदस्थापना पर अविलंब उपस्थिति देने एवं अपने कार्य संपादित करने के लिए निर्देशित किया है।
स्वास्थ्य सुविधाओं को पटरी पर लाने जरुरी थी वापसी: गंगा उईके
परिधि न्यूज से चर्चा में विधायक गंगा सज्जनसिंह उईके ने बताया कि आदिवासी बाहुल्य घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों कर्मचारी जिला मुख्यालय सहित अन्य सीएचसी, पीएचसी में अटैच किए गए थे। जिसकी वजह से विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थी। उनके द्वारा इस संबंध में सीएमएचओ को पत्र लिखकर अटैचमेंट से मुक्त करने के लिए कहा गया था। जानकारी के अनुसार अटैचमेंट खत्म होने के बाद लगभग सभी कर्मचारियों ने अपनी मूल पदस्थापना पर आमद दे दी है। विधायक ने बताया कि क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए मूल पदस्थापना वाले कर्मचारियों एवं की वापसी जरुरी थी।
क्या अन्य विधायक भी उठाएंगे कदम ?
बैतूल, आमला, मुलताई एवं भैंसदेही क्षेत्र के न सिर्फ स्वास्थ्य विभाग अपितु अन्य विभागों में भी अटैचमेंट की गेमिंग चल रही है। विधायक गंगा उईके ने अपने क्षेत्र की सुविधा अन्य क्षेत्रों में दिए जाने पर एतराज जताकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की तो वापसी करा ली पर क्या बाकी विधानसभा क्षेत्रों में भी इस पर अमल होगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.