Breaking news:सतीश मटसेनिया होगें बैतूल नगर पालिका के नए सीएमओ

✓सतीश मटसेनिया होगें बैतूल नगर पालिका के नए सीएमओ
परिधि न्यूज बैतूल
मप्र शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश में बैतूल भी प्रभावित हुआ है। बैतूल नगर पालिका के सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया का तबादला कर सतीश मटसेनिया को नगर पालिका बैतूल का नया सीएमओ बनाया गया है। प्रमोद कुमार शुक्ल उप सचिव मप्र शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा 15 अक्टूबर को जारी आदेश में पांच मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के तबाले किए गए है। जिसमें श्योरपुर नगर पालिका में पदस्थ सीएमओ सतीश मटसेनिया को बैतूल नपा में स्थानांतरित किया गया है। वहीं सतीश मालवीय को बुधनी से सहायक संचालक संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मप्र भोपाल, सतीश रघुवंशी राजस्व उप निरीक्षक को प्रभारी सीएमओ बनखेडी से प्रभारी सीएमओ बुधनी नपा, राधेरमन प्रभारी सीएमओ बडोनी से प्रभारी सीएमओ श्योरपुर तथा निरुपमा शाह यादव सहायक संचालक कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल से शाहगंज सिहोर नगर परिषद का सीएमओ बनाया गया है। हाल ही में स्वच्छता की पाठशाला का नवाचार कर सुर्खियों में आए सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया के अचानक तबादला चर्चा में है। गौरतलब है कि उपसचिव द्वारा राज्यपाल के आदेश पर यह स्थानांतरण आदेश जारी किया है।
