Betul and MP Latest News

ढाई साल का बच्चा नाली में बहा, रेस्क्यू के दौरान एक किमी दूर नाले में मिला, प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में गिरे किशोर की डूबने से मौत

ढाई साल का बच्चा नाली में बहा, रेस्क्यू के दौरान एक किमी दूर नाले में मिला, प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में गिरे किशोर की डूबने से मौत

परिधि न्यूज बैतूल

जिले के साईखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गए 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। वही दूसरा हादसा बैतूल जिला मुख्यालय पर हुआ जहां किंदवई वार्ड में एक ढाई साल का बच्चा खेलते खेलते नाली में गिर गया।तेज बारिश में बच्चा करीब एक किमी दूर तक बह गया और नाले में मिला। उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

middle post add

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रावा निवासी रूद्र सुखदेव देशमुख, उम्र 16 वर्ष, पारसडोह डेम में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गया था। विसर्जन के बाद वापस लौटते समय उसका पैर फिसल गया और वह ताप्ती नदी के गोशाला पारसडोह क्षेत्र में गिर गया। उसे तैरना नहीं आता था, जिससे वह डूबने लगा। युवक को नदी से निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आठनेर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तेज बहाव की वजह से नाली से बहकर नाले तक पहुंचा बच्चा, नही बच पाई जान 

इधर रविवार शाम को तेज बारिश के दौरान किदवई वार्ड में घर के सामने खेल रहा बच्चा नाली में गिरा और तेज बहाव में बह गया। प्रत्यक्षदर्शियो की सूचना पर फौरन ही स्थानीय लोग,पुलिस, एसडीईआरएफ और नगर पालिका का अमला मौके पर पहुंच गया था और बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। बच्चा घर से करीब 1 किलोमीटर दूर नाले में मिला है। जिसे तुरंत ही जिला अस्पताल ले जाया गया।इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ढाई वर्षीय आमीर घर के सामने खेल रहा था इसी दौरान यह घटना हो गई।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.