कलेक्टर भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते..सचिव के हौसले बुलंद !

✓कलेक्टर भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते..सचिव के हौसले बुलंद !
✓सिंगार चावड़ी सचिव सरपंच के विरुद्ध सड़क
पर उतरे ग्रामीण
परिधि न्यूज खेड़ी सांवलीगढ़
जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में ग्राम पंचायतों में सरपंच सचिव के द्वारा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार अनियमितता की शिकायते की जाती है, लेकिन कार्यवाही न होने से ग्रामीणों का शासन प्रशासन पर से विश्वास नही रहा, इसी का परिणाम है कि अक्रोशित होकर लोग अब सड़क पर उतरने लगे है। वाकया भीमपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत सिंगार चावड़ी का है।यहां के जागरूक लोगो ने जनपद पंचायत भीमपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से सरपंच।सचिव के द्वारा की जा रही लापरवाही की शिकायत की है।ग्रामीणों ने बताया की सिंगार चावड़ी ग्राम पंचायत के सचिव के द्वारा ग्राम सभाओं का आयोजन नही किया जा रहा अधिकाश रोजगार मूलक कार्यों में ट्रैक्टर लगाकर मजदूरों को रोजगार नही दिया। सड़को की मरम्मत नही की गई, वही ग्राम पंचायत भवन के कार्य हुआ ही नही और कागज में पंचायत भवन की पुताई कर सचिव ने खर्च भी दर्शा दिया। सचिव सरपंच की लापरवाही और वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर एक महीना बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने सचिव के हौसले बुलंद है। आलम यह है कि सचिव ग्रामीणों से यह कहता घूम रहा है कि मेरा तो कलेक्टर भी कुछ बिगाड़ नही सकते।
