Betul and MP Latest News

बुजुर्ग महिला के घर से उज्ज्वला योजना का सिलेंडर और चूल्हा  चोरी 

✓बुजुर्ग महिला के घर से उज्ज्वला योजना का सिलेंडर और चूल्हा  चोरी 

मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

बैतूल कोतवाली अंतर्गत ग्राम सराड़ निवासी शांता बेवा नथ्या आदिवासी ने खेड़ी पुलिस चौकी में गैस सिलेंडर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।शांता बाई ने पुलिस को बताया कि बीती रात जब वह घर में सो रही थी, केरपानी निवासी अनिल पिता प्रेम बारस्कर ने उज्ज्वला योजना का गैस सिलेंडर और चूल्हा चोरी कर लिया।

महिला ने बताया कि बीमार  और बुजुर्ग होने की वजह से वह विरोध नही कर पाई। खेड़ी चौकी प्रभारी ने बुजुर्ग महिला को आश्वस्त किया है कि जल्द ही उसे सिलेंडर और चूल्हा मिल जायेगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.