रेहड़वा में बच्चे बना रहे थे पटाखे,15 किलो का लाइसेंस और 25 हजार रस्सी बम का निर्माण, 60 किलो खुले बारूद का मिला भंडारण, बैतूल पुलिस की बड़ी कारवाई
बैतूल पुलिस ने सील किए दरवाई फैक्ट्री के 5 गोडाउन,अनिल के नाम पर लाइसेंस, राजेश कर रहा था कारोबार

✓रेहड़वा में पटाखा कारखाने पर पुलिस की दबिश
✓15 किलो का लाइसेंस और 25 हजार रस्सी बम का निर्माण, 60 किलो खुले बारूद का मिला भंडारण
✓बैतूल पुलिस ने सील किए दरवाई फैक्ट्री के 5 गोडाउन,अनिल के नाम पर लाइसेंस, राजेश कर रहा था कारोबार
✓बिहार के लोगो के अलावा, मालवा नीमच के बाल श्रमिक बना रहे थे पटाखे
✓गुजरात – राजस्थान में की जा रही बिक्री, 2021 से लाइसेंस इस साल कराया रिनिवल
परिधि न्यूज बैतूल


नवरात्रि एवं दीपावली पर्व के मद्देनजर बैतूल पुलिस द्वारा जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पटाखों के अवैध भंडारण, अवैध पटाखा निर्माण को लेकर भी पुलिस सख्त है। बीती रात एसपी निश्छल झारिया, एएसपी कमला जोशी, एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदशन में बैतूल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में पांच पटाखा गोदामों को सील किया। इस फैक्ट्री में बाल श्रमिकों के अलावा महिला एवं पुरुषों से पटाखों का निर्माण कराया जा रहा था। तय मापदंडों पर फैक्ट्री एवं गोडाउन का संचालन न करते हुए 15 किलो लायसेंस के विपरीत 25 हजार रस्सी बम का निर्माण एवं 60 किलो खुला बारुद का भंडारण फैक्ट्री में पाया गया। एसपी निश्छल झारिया ने प्रेस कॉन्फे्रंस में बीती रात करीब 3 घंटे तक की गई कार्रवाई का खुलासा किया। 5 अक्टूबर को गंज थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया को ग्राम रेहड़वा में पटाखा बारुद की सूचना प्राप्त हुई थी, एसपी श्री झारिया को सूचना से अवगत कराने के बाद पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर एसडीएम राजीव कहार, एसडीओपी शालिनी परस्ते, टीआई गंज रविकांत डेहरिया, सांईखेड़ा थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर, नायब तहसीलदार बैतूल, सहित अन्य ने पटाखा फैक्ट्री एवं बारुद निर्माण कारखाने का संयुक्त निरीक्षण किया।
दो गोदाम में मिला बारुद का भंडारण एक में सुखाएं जा रहे थे रस्सी बम
एसपी श्री झारिया ने बताया कि बीती रात अनिल दरवाई के नाम से संचालित फैक्ट्री एवं बारुद निर्माण कारखाने में 25 हजार सुतली बम एवं 60 किलो बारुद मिला। कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम को दो गोदाम में बारुद का भंडारण मिला, वही एक गोदाम के पीछे खुले स्थान पर रस्सी बम सुखाएं जा रहे थे। तीन गोदामों में पटाखा निर्माण किया जा रहा था। मौके पर लायसेंस धारी अनिल दरवाई उपस्थित नही था। जानकारी के अनुसार वर्तमान में वह राजस्थान में है। पुलिस की एक टीम नीमच के लिए रवाना होगी।
बालश्रमिक कर रहे थे काम
फैक्ट्री में करीब 11 मजदूर कार्य कर रहे थे जिनमें महिला पुरुष के अलावा बाल श्रमिक भी शामिल थे। एसपी ने बताया कि सभी मजदूर उज्जैन एवं बिहार के है। पुलिस ने छापामार कार्रवाई में मिले करीब 25 हजार रस्सी बम, 60 किलो खुला बारुद जब्त कर लिया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख बताई जा रही है। मौके से लाइसेंस धारक के भाई राजेश पिता सीताराम दरवाई निवासी विकासनगर को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा अनिल दरवाई की गिरफ्तारी के लिए एक टीम नीमच रवाना की गई। सांईखेड़ा थाना में आरोपी अनिल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 289/24 धारा 287, 288 बीएनएस 2023, 5/9 बी विस्फोटक अधिनियम 1984, 14 (ए) बालक और कुमार श्रम प्रतिशेध और विनियम 1986 पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है।
2021 से चल रही फैक्ट्री
एसपी श्री झारिया ने बताया कि रेहड़वा में अनिल द्वारा 2021 से फैक्ट्री संचालित की जा रही है, जिसका हाल ही में रिनीवल भी कराया जाकर 2028 तक लायसेंस जारी हुआ है। उन्होंने बताया कि उक्त फैक्ट्री में फायर सेफ्टी मापदंडों का भी ध्यान नहीं रखा गया। इस संबंध में पूछताछ जारी है, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अन्य जानकारी सामने आ सकती है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में एसडीएम बैतूल राजीव कहार, एसडीओपी बैतूल शालीनी परस्ते, निरीक्षक रविकान्त डेहरिया, निरीक्षक मुकेश ठाकुर, उनि दिलीप यादव, उनि रणधीरसिंह राजपुत, उनि उत्तम मस्तकार, उनि पुनम साहु, सउनि किशोरीलाल सल्लाम, प्रआर चन्द्रकिशोर, प्रआर मयुर, प्रआर विनय, प्रआर बलवीर, आर अनिरूध्द यादव आर नरेन्द्र धुर्वे, आर सुरजीत, आर दीपेन्द्र सिंह सायबर सेल कि विशेष भूमिका रही ।