Betul and MP Latest News

ताप्ती सरोवर में लगा साढ़े बारह लाख का फव्वारा हुआ खराब,  म्यूजिकल सिस्टम लेकर ठेकेदार हुआ गायब 

✓ताप्ती सरोवर में लगा साढ़े बारह लाख का फव्वारा हुआ खराब,  म्यूजिकल सिस्टम लेकर ठेकेदार हुआ गायब 

राजेश खड़से परिधि न्यूज मुलताई

मुलताई के ताप्ती सरोवर में लगभग 1 महीना पहले 12:30 लाख रुपए लागत का म्यूजिकल फाउंटेन लगाया गया,लेकिन ट्रायल के बाद से ही फव्वारे का म्यूजिकल सिस्टम बंद पड़ा हुआ है ।फव्वारे का एक हिस्सा भी बंद हो गया है ।

जन आंदोलन मंच के सदस्य अनिल सोनी, सौरव कड़वे सहित अन्य लोगों का यह कहना है कि इतना महंगा फव्वारा खरीदने के बाद भी वह ठीक से काम नहीं कर रहा है । ऐसे में ठेकेदार को भुगतान नहीं किया जाना चाहिए ? इधर नगर पालिका सी एम ओ आर के इवनाती ने बताया कि अभी तक ठेकेदार को भुगतान नहीं किया गया है । जब तक ठेकेदार फव्वारे को सरोवर के मध्य में शिफ्ट कर विधिवत शुरू नहीं करेगा ,तब तक उसे भुगतान नहीं किया जाएगा । फव्वारे की कीमत को लेकर लगातार नगर में विभिन्न प्रकार से चर्चा हो रही है । इतना महंगा फव्वारा खरीदने के बाद भी वह ठीक से काम नहीं कर रहा है ।यह जांच का विषय हो सकता है ।

इसी के साथ वह म्यूजिक सिस्टम की कार्य प्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहे है । वह म्यूजिक के साथ लहरें नहीं छोड़ना ,जबकि अन्य स्थानों पर लगे फव्वारे म्यूजिकल ट्यून के साथ चलते हैं ।फव्वारे में मोटर लगाकर पानी ऊपर फेंका जा रहा है । लेकिन म्यूजिक कुछ और ही बज रहा है ?जबकि म्यूजिकल फाउंटेन में संगीत के साथ लहरें उठती है और म्यूजिक के आधार पर ही ऊपर नीचे आती जाती रहती है ।


इसी कारण से इसे म्यूजिकल फाउंटेन कहा जाता है , लेकिन ताप्ती सरोवर में लगाया गया फव्वारा इस तरह काम नहीं कर रहा है ।ऐसे में लोगों का कहना है कि ट्रायल के बाद से फव्वारा बंद पड़ा हुआ है । केवल दो लहरें ऊपर नीचे चल रही है जो म्यूजिक सिस्टम से अलग है । इस प्रकार यह 12:50 लाख रुपए का फवारा पवित्र नगरी वीडियो के लिए आश्चर्य का विषय बना हुआ है ।नागरिकों ने उचित जांच कर कार्रवाई की मांग की है ।

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.