Betul and MP Latest News

सिमौरी के जंगल में मिले बाघ के पगमार्क,वनविभाग ने चलाया सर्चिग अभियान

गांवों में कराई मुनादी, ग्रामीणों को सतर्क रहने दी हिदायत

✓सिमौरी के जंगल में मिले बाघ के पगमार्क,वनविभाग ने चलाया सर्चिग अभियान

परिधि न्यूज मनोहर अग्रवाल खेड़ीसांवलीगढ़
जिले के भीमपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम प्रभु ढाना में बीते दिनों मांडवाकोल के मजदूरों ने एक खेत के पास चुनालोमा मार्ग पर खड़े बाघ को देखा तो उनके होश उड़ गए।

middle post add

यह घटना विगत 27 सितंबर की है मजदूर रोजगार के लिए दूसरे शहर गए थे और 27 सितंबर को अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच उन्होंने खेड़ी से बैतूल पिकअप वाहन बुलाया और उसी में बैठकर वे गांव मांडवाकोल जा रहे थे खबर के बाद वनमंडलाधिकारी दक्षिण वन मंडल विजयानन्तम टी आर के निर्देश पर वन विभाग के कर्मचारियों ने सिमोरी के जंगल में खोजबीन शुरू की। उन्हे बाघ के पगमार्क मिले बीट गार्ड महेश सोनी सेलूढाना एवं सिमोरी बीट गार्ड के साथ जब वनों में विचरण कर सर्चिंग अभियान चलाया तो बीटगार्ड महेश सोनी के अनुसार कई जगह बाघ के पग मार्क मिले है वन कर्मियों ने आस पास के गावों में मुनादी कर सभी ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.