किड्जी,बैतूल एवं माउंट लिटेरा बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में मनाया ग्रैंड पेरेंट्स डे

✓किड्जी,बैतूल एवं माउंट लिटेरा बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में मनाया ग्रैंड पेरेंट्स डे
परिधि न्यूज बैतूल


किड्जी,बैतूल एवं माउंट लिटेरा द्वारा समाजसेवी उषा द्विवेदी, समाज सेवी संगीता अवस्थी एवं डॉ.ममता श्रीवास्तव के आतिथ्य में ग्रैंड पेरेंट्स डे का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया।इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में ना केवल बच्चो द्वारा हृदय स्पर्शी प्रस्तुतियां दी गई, अपितु पालकों द्वारा भी अपने माता पिता के प्रति आभार स्वरूप प्रस्तुतियां दी। जिसमे नृत्य,कविताएं इत्यादि शामिल था।
शाला समन्वयक माधुरी जयसिंगपुरे ने बताया की शाला में प्रतिवर्षानुसार ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन किया जाता है।

इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में अपने ग्रैंड पेरेंट्स के प्रति प्रेम एवं आदर के भाव को दृढ़ करना है,जो की हमारी भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है।
इस उपलक्ष्य में दादा दादी वा नाना नानियो के द्वारा मनोरंजक गेम्स का भी आयोजन किया गया एवं सम्मान स्वरूप उपहार भी दिए गए।सभी दादा दादियो , नाना नानियो एवं माता पिताओं द्वारा इस उत्सव का आनंद लिया गया।

शाला की संचालिका मंजुला पाठक ने बताया के बच्चों में संस्कारों और नैतिक एवं पारिवारिक मूल्यों के विकास के लिए इन समारोहों का आयोजन किड्जी,माउंट लिटेरा प्रतिवर्ष करता रहेगा।शैक्षणिक संस्थाओ द्वारा ना सिर्फ बच्चो का मानसिक एवम शैक्षणिक विकास अपितु संस्कारिक,पारिवारिक एवं नैतिक मूल्यों का भी विकास सुनिश्चित किया जाना चाहिए।