Betul and MP Latest News

सुरो की महफिल में बैतूल एसपी ने गाया गीत…कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है..!

स्वरा के मंच पर खुद को गाने से नही रोक पाए एसपी झारिया 

✓सुरो की महफिल में बैतूल एसपी ने गाया गीत…कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है

✓स्वरा के मंच पर खुद को गाने से नही रोक पाए एसपी झारिया 

परिधि न्यूज बैतूल

रविवार रात को बैतूल के विवेकानंद विज्ञान महाविद्यालय में कंठ कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर को म्यूजिकल ग्रुप स्वरा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गीतों से श्रद्धांजलि दी गई।जिले के प्रमुख गायक कलाकारो द्वारा स्वर साम्राज्ञी स्वर्गीय लता मंगेशकर के द्वारा गाए गए गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में पहुंचे एसपी निश्चल झारिया भी इस कार्यक्रम में खुद को गाने से नही रोक पाए।एसपी ने कभी..कभी मेरे दिल में ख्याल आता है..गीत बिना किसी प्रेक्टिस के प्रस्तुत किया उससे कार्यक्रम में मौजूद गायक कलाकारों को यह समझते देर नहीं लगी की एसपी भी एक उम्दा गायक है।बैतूल जिले में संगीत के विभिन्न मंचों पर जिले में पदस्थ रह चुके कई आला अधिकारियों ने सुर और साज की महफिल को अपना राग दिया है।पूर्व में जिले में पदस्थ रहे कलेक्टर पंकज राग और शशांक मिश्र ने संगीत के मंच पर समां बांधा। अब इस निश्चल झारिया ने जिले वासियों को अपने इस हुनर से चौका दिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.