Betul and MP Latest News

आज गीतों से दी जाएगी स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि

परिधि न्यूज बैतूल

कंठ कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर को आज जिले के म्यूजिकल ग्रुप स्वरा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गीतों से श्रद्धांजलि दी जाएगी।जिले के प्रमुख गायक कलाकारो द्वारा स्वर साम्राज्ञी स्वर्गीय लता मंगेशकर के द्वारा गाए गए गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। यह आयोजन सदर स्थित विवेकानंद विज्ञान महाविद्यालय में आज रविवार शाम 7:30 बजे प्रारंभ होगा।आयोजको ने संगीत प्रेमियों से उपस्थिति का अनुरोध किया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.