Betul and MP Latest News

मुलताई  पुलिस ने आत्महत्या कर रहे व्यक्ति की बचाई जान

मुलताई  पुलिस ने आत्महत्या कर रहे व्यक्ति की बचाई जान

परिधि न्यूज बैतूल

मुलताई थाना क्षेत्र के निवासी सोहित बोबडे ने 26 सितंबर को अपने पैतृक जमीन के नामांतरण विवाद के चलते तहसील कार्यालय, मुलताई के गेट के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। उसने अपने ऊपर कैरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश की, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस बल ने त्वरित कार्यवाही कर विफल कर दिया। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए युवक को आग लगाने से रोका और उचित समझाइश दी। इसके बाद उसे परिजनों के साथ सुरक्षित घर भेजा गया।इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में आरक्षक 613 प्रिंस अहिरवार, आरक्षक 691 अरविंद पटेल और आरक्षक 118 विवेक चौरे की मुख्य भूमिका रही।

middle post add

पुलिस अधीक्षक की युवाओं से अपील

पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने युवाओं से अपील की है की आत्महत्या किसी समस्या का समाधान है। आत्महत्या से तुम्हारी समस्या खत्म नहीं होगी, बल्कि तुम्हारे परिवार और दोस्तों की जिंदगी खराब हो जाएगी। आत्महत्या का ख्याल आने पर यह याद रखें की जिंदगी बहुत कीमती है, आत्महत्या के ख्याल को दूर करें और अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढें। तुम्हारे परिवार और दोस्त तुम्हें प्यार करते हैं। तुम्हारे पास बहुत सारे सपने हैं। पुलिस की मदद उपलब्ध है, तुम अकेले नहीं हो, हम तुम्हारे साथ हैं।

यदि तुम आत्महत्या के ख्याल से परेशान हो, तो यह करें –
?अपने परिवार और दोस्तों से बात करें।
?पुलिस को सूचित करें।
?हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें (जैसे कि 1098, 07141232300
?मनोवैज्ञानिक से परामर्श लें।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.