Betul and MP Latest News

बिजली के तारों में धमाके ग्रामीणों में दहशत

✓बिजली के तारों में धमाके ग्रामीणों में दहशत

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ी सांवलीगढ़

middle post add

ग्राम बोरगांव में बुधवार सुबह इंदिरा कॉलोनी में बिजली विभाग की लापरवाही देखने को मिली।सेलून दुकान के पास वायरिंग फाल्ट होने से धमाके होने लगे। यहां बिजली के तारों में स्पार्किंग होने की शिकायत ग्राम के लोगो ने कई बार बिजली कंपनी से की बावजूद इसके भी अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।आज सुबह जब तार टूटकर गिरे और इनमे स्पार्किंग होने लगी उस दौरान सेलून पर मौजूद दो ग्रामीण बाल बाल बचे।ग्रामीण सतीश बडोदे, सोनू गुजरे, सुनील रसौले ,योगेश धोटे, कमलेश बरडे ने इस दुर्घटना के बाद तत्काल सुधार कराने की मांग की है, जिससे भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो।

तो चली जाती दो लोगो की जान

उक्त ग्रामीणों ने बताया कि वे ग्राम में सुनील के सेलून पर कटिंग और शेविंग के लिए आए थे।उसी टाइम पर अचानक लाइन फाल्ट हुई और लाइट ऐसी फाल्ट हुई।

सावधानी और सतर्कता नही बरतते तो दो ग्रामवासी चपेट में आ जाते।इसके बाद तत्काल विद्युत कंपनी के अधिकारी श्री अहिरवार को कॉल किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले वे बिजली ऑफिस चिचोली भी गए थे। जहां उनसे अगले दिन फॉल्ट सुधारने का कहा गया लेकिन आज तक सुधार नही किया गया।आए दिन ग्राम में लाइट फाल्ट होते रहती है।कुछ दिन पहले भी ग्राम के श्री देशमुख टूटते केबल की चपेट में आने से बाल बाल बचे। यही नहीं लगभग तीन-चार साल पहले भी यहां ग्राम में दो व्यक्तियों की बिजली विभाग की लापरवाही से जान जा चुकी। फिर भी विद्युत कंपनी गंभीर नही है। 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.