Betul and MP Latest News

Paridhi breaking news जंगल में 108 एंबुलेंस रोककर चालक मांगने लगा गर्भवती महिला के परिजनों से पैसे!

कहा एक हजार रुपए दो वरना जंगल में ही रुकी रहेगी एंबुलेंस

✓जंगल में 108 एंबुलेंस रोककर चालक मांगने लगा गर्भवती महिला के परिजनों से पैसे!

✓कहा एक हजार रुपए दो वरना जंगल में ही रुकी रहेगी एंबुलेंस

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ी सांवलीगढ़

middle post add

बैतूल में  सरकारी आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्थाएं भी अब कमाई का जरिया बनने लगी है।एंबुलेंस के चालक तक रास्ते में एंबुलेंस खड़ी कर पैसे के लिए अड़ी बाजी करने लगे है। एक गर्भवती महिला को हॉस्पिटल लाते वक्त ऐसा ही हुआ।जिस 108 एंबुलेंस से उसे प्रसव पीड़ा होने पर हॉस्पिटल लाया जा रहा था उसके चालक ने बीच जंगल में गाड़ी रोककर एक हजार रुपए मांगे। मना करने पर वह इस बात पर अड़ गया की पैसे मिलने पर ही गाड़ी आगे बढ़ेगी।

यह है पूरा मामला

 

भीमपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम गदाखार की रहने वाली गर्भवती महिला पेशेंट कल्पना पति राजेश उम्र 24 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर कॉल करके 108 एंबुलेंस को बुलवाया गया।जिस एंबुलेंस को गर्भवती महिला को हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए भेजा गया था उसके चालक ने गांव पहुंचते ही शराब पी ली थी। नशे की हालत में महिला को हॉस्पिटल लाते वक्त नांदा के समीप जंगल में रात करीब 8:30 बजे अचानक एंबुलेंस खड़ा करके चालक एक हजार रुपए मांगने लगा।

दो ड्राइवर आपस में बांट लेंगे पैसा

एंबुलेंस चालक ने प्रसव पीड़ा से परेशान महिला के परिजनों से यह तक कहा कि हम दो ड्राइवर है। एक हजार रुपए दे दो हम पैसा आपस में बांट लेंगे नहीं तो पेशेंट को उतार दिया जाएगा। इसी के साथ उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।स्थिति बिगड़ते देख गर्भवती महिला के साथ जो दो महिलाएं थी उन्होंने घबरा कर एंबुलेंस चालक को 500 रुपए दे दिए फिर भी चालक नही माना और जंगल में ही उतारने के लिए अड़ीबाजी करता रहा।महिलाओं के पास में पैसा नहीं होने के कारण उन्होंने 500 रुपए दिए और हॉस्पिटल छोड़ने के लिए हाथ जोड़ती रही।

महिलाओ को दी जाति सूचक गालियां  

आदिवासी महिलाओं  ने बताया कि एंबुलेंस के चालक ने जाति सूचक शब्द का उपयोग कर अपमानित किया गया। 108 गाड़ी नंबर CG 04NZ1233 गाड़ी मे ड्राइवर जितेंद्र राठौर एवं कृष्ण कचाहे थे ।गर्भवती महिला के परिजनों ने नाराजगी जाहिर करते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी को एक शिकायत कर चालक एवं परिचालक के विरुद्ध कारवाई की मांग की है। इस संबंध में जानकारी के लिए सी एम एच ओ डॉ रविकांत धुर्वे को उनके मोबाइल नंबर 99934 61081 पर कॉल किया गया उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.