खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मिला पुलिस जांच में जुटी
✓खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मिला पुलिस जांच में जुटी
मनोहर अग्रवाल खेड़ी सांवलीगढ़

बैतूल कोतवाली अंतर्गत ग्राम खेड़ीसंवलीगढ़ से एक किलोमीटर दूर मक्के के खेत में खेड़ी चौकी पुलिस ने सूचना के आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है।पुलिस चौकी प्रभारी राकेश सरियाम ने बताया की उन्हे सूचना मिली की चुनालोमा मार्ग से कुछ दूरी पर खेड़ी के एक किसान के खेत में किसी अनजान व्यक्ति का शव दिखलाई तो उन्होंने रात में तकरीबन 9 बजे घटना स्थल पर पहुंच कर अज्ञात व्यक्ति के शव को बरामद किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।
