एक दिन बाद झिंझरी के कुएं से निकला छात्र का शव, हाथ में बंधा मिला दुपट्टा
हाथ बांधकर कुएं में कूद गए थे कक्षा 12वीं में पढ़ रहे प्रेमी छात्र-छात्रा
✓एक दिन बाद झिंझरी के कुएं से निकला छात्र का शव, हाथ में बंधा मिला दुपट्टा
✓हाथ बांधकर कुएं में कूद गए थे कक्षा 12वीं में पढ़ रहे प्रेमी छात्र-छात्रा
परिधि न्यूज बैतूल ( फॉलोअप)

भीमपुर क्षेत्र में के छात्र छात्रा के बीच प्रेम प्रसंग, घर से भागने और फिर वापस किसी भी कीमत पर घर न लौटने की जिद में छात्र अपनी जान गंवा बैठा।नाबालिग प्रेमी प्रेमिका ने एक दिन पहले खंडवा थाना क्षेत्र की रोशनी चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिंझरी के पास जंगल से सटे एक कुएं में दुपट्टे से हाथ बांधकर छलांग लगा दी थी।इस घटना में छात्रा तो सुरक्षित है पर छात्र की कुएं में डूबने से मौत हो गई।


भीमपुर मुख्यालय पर दो अलग-अलग शासकीय स्कूलों में पढऩे वाले कक्षा 12वीं के छात्र और छात्रा 14 सितंबर को करीब 3.30 बजे जल्दी छुट्टी होने पर स्कूल से घर नहीं गए। दोनों ही अपना सामान लेकर घर से भागने की फिराक में स्कूल आए थे और मौका मिलते ही 14 सितंबर को दोनों घर से भाग गए। 16 सितम्बर को छात्र के दोस्तों ने घर वापस आने के लिए कहा भी लेकिन प्रेमी छात्र-छात्रा ने किसी भी कीमत पर घर न लौटने का निर्णय लिया दुपट्टे से हाथ बांधकर कुएं में छलांग लगा दी। छात्रा का हाथ झटका लगने से दुपट्टे से छूट गया और छात्र कुएं में डूब गया। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी छात्रा ने भीमपुर चौकी पहुंचकर दी। छात्रा से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने टीम के साथ पहुंचकर मौका मुआयना किया। सोमवार 16 सितंबर को कुएं में छात्र को देर शाम तक ढंूढने का भी प्रयास भी किया। आखिर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कुएं में छात्र का शव मिला। जिसे कांटे की मदद से बाहर निकाला गया। छात्र के एक हाथ में दुपट्टा बंधा है, जिससे पुलिस का अनुमान है कि छात्रा ने जो जानकारी पुलिस चौकी आकर दी थी वह सही है। बहरहाल शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इधर परिजनों का हाल बेहाल है। बीती रात छात्र के परिजनों ने जंगल एवं कुएं के आसपास निगरानी भी की उनको आश्ंाका थी कि कहीं छात्र को मारकर रात में कुएं में न फेंक दे। घटनाक्रम खंडवा जिले की रोशनी पुलिस चौकी क्षेत्र के झिंझरी ग्राम में हुआ,लिहाजा खंडवा पुलिस भी मामले की पड़ताल में जुटी रही। बताया जा रहा है कि छात्र का पैर कुएं में फंस गया होगा जिसकी वजह से वह बाहर नहीं निकल पाया। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
इनका कहना…
छात्र की तलाश छात्रा द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर की जा रही थी। मंगलवार सुबह कुएं से शव बरामद किया गया है।
बलराम यादव, चौकी प्रभारी भीमपुर