Betul and MP Latest News

चुनालोमा में रसूखदार कर रहा सार्वजनिक शासकीय भूमि पर की जा रही खेती

✓चुनालोमा में रसूखदार कर रहा सार्वजनिक शासकीय भूमि पर की जा रही खेती

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ी सांवलीगढ़


जिले की भीमपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत चुनालोमा के एक रसूखदार द्वारा ग्राम के समीप सार्वजनिक उपयोग की शासकीय भूमि पर वर्षो से अतिक्रमण कर खेत बनाकर आमजन का अधिकार छीना जा रहा है। विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के बावजूद इस अति क्रमण को हटाया नही जा रहा है। ग्राम के सुखनंदन राठौर ने आवेदन पत्र के माध्यम से बताया की चुनालोमा स्थित पटवारी हल्का नंबर 45 रा नि म भीमपुर तहसील जिसका खसरा नंबर 874 में से रकबा 0.075 हेक्टेयर मद रास्ता भूमि पर सोयाबीन एवं0.020हेक्टेयर मद घास एवम कब्रिस्तान, शमशान के लिए सुरक्षित भूमि पर अतिक्रमण एवम863में से रकबा 0.100 हेक्टेयर मद घास की भूमि पर सागोन वृक्ष खसरा नंबर 593में से रकबा 0.200 हेक्टेयर मद बड़े झाड़ का जंगल में भी फसल बुआई कर तथा खसरा नंबर 870 रकबा 0.061 हेक्टेयर मद छोटे झाड़ की भूमि में अतिक्रमण कर खेती की जा रही है पूर्व में अतिक्रमणकर्ता कुंदन लाल राठौर को तहसील भीमपुर ने अतिक्रमण हटाकर बेदखल किया था लेकिन उक्त  पुनः  अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है की साप्ताहिक बाजार भी लगाने में ग्राम पंचायत
को परेशानी होती है, लेकिन यह अतिक्रमण कर्ता हठधर्मिता पूर्वक रवैया अपना कर बार बार अतिक्रमण कर ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर बैतूल से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
इनका कहना…

पूर्व में जरीब से नपाई कर अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन अतिक्रमण कर्ता काक हना है मुझे जरीब पर भरोसा नही है। ए टी एस मशीन से नपाई की जावे।भीमपुर तहसीलदार द्वारा मौका मुआयना कर सागोन बगीचा लगाकर किए गए अतिक्रमण को ग्राम पंचायत को सौप दिया है  लेकिन पुनः अतिक्रमण की शिकायत मिली है। अब ए टी एस मशीन से भूमि का सीमांकन और नपाई की जावेगी।

middle post add

चुनालोमा राजेश सलारकर

पटवारी, हल्का नंबर 45

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.