Betul and MP Latest News

विधायक गंगा के प्रयास से चिचोली में 50 बिस्तरीय अस्पताल भवन स्वीकृत

9 करोड़ 95 लाख में होगा निर्माण, बाह्य विकास एवं अन्य कार्य

✓विधायक गंगा के प्रयास से चिचोली में 50 बिस्तरीय अस्पताल भवन स्वीकृत

✓9 करोड़ 95 लाख में होगा निर्माण, बाह्य विकास एवं अन्य कार्य

परिधि न्यूज बैतूल

middle post add

चिचोली तहसील मुख्यालय पर लंबे समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नवीन भवन की मांग की जा रही थी। चिचोली स्वास्थ्य केंद्र पर सैकड़ो गांव के मरीज निर्भर है। अस्पताल भवन की मांग को प्राथमिकता से पूरा करने विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने प्रमुखता से वरिष्ठ नेतृत्व से पत्राचार भी किया आखिर क्षेत्र वासियों की बहु प्रतीक्षित मांग पर मुहर लग गई।जल्द ही चिचोली में 9 करोड़ 95 लाख की लागत से 50 बिस्तरीय अस्पताल भवन सहित अन्य कार्य होंगे। विधायक की पहल पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चिचोली तहसील मुख्यालय पर 50 बिस्तरीय अस्पताल भवन, विद्युतीय कार्य एवं सेनेटरी फीटिंग, बाह्य विकास कार्य के लिए 9 करोड़ 95 लाख की स्वीकृति दी है।चिचोली क्षेत्र वासियों की ज्वलंत समस्या के निराकरण करवाने विधायक गंगा लगातार सक्रिय है। चिचोली अस्पताल भवन की स्वीकृति पर जनपद सदस्य सपना इवने, सुमन बिहारे ने विधायक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र में महिला डाक्टर एवं चाइल्ड स्पेशलिस्ट की उपलब्धता पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि विगत दिनो इलाज के अभाव मे फोगंरीया मंडाई की एक महिला रामदुलारी बाई यादव की अस्पताल मे मौत हो गई थी।यदि अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ होंगी तो हजारों महिलाओ को उपचार में राहत मिलेगी।नए अस्पताल भवन की सौगात के लिए क्षेत्र वासियों ने विधायक श्रीमती उइके का आभार माना है।

15 वे वित्त आयोग योजना के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश ने उक्त कार्य के लिए निर्माण एजेंसी मप्र पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम को बनाया गया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.