Betul and MP Latest News

ऋषिपंचमी पर ताप्ती तट उमड़ा आस्था का सैलाब हजारों  महिलाओ ने किया स्नान

छाया..मनोहर अग्रवाल

ऋषिपंचमी पर ताप्ती तट उमड़ा आस्था का सैलाब हजारों  महिलाओ ने किया स्नान
परिधि न्यूज खेड़ीसांवलीगढ़

आज ऋषि पंचमी के अवसर पर अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की ताप्ती नदी के तट ताप्ती घाट खेड़ी सांवलीगढ़ और बारालिंग पर हजारों  महिलाओ की भीड़ देखी गई। महिलाओ ने ताप्ती नदी के तट पहुंचकर विधि अनुसार पहले 108 अघाड़े की दातुन की फिर 108 कलश से स्नान किया तट तत्पश्चात पंडितो के द्वारा ताप्ती नदी के तट पर ऋषि पंचमी व्रत की पोथी पढ़कर विधिवत पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए थे। एनडीआरएफ की टीम ताप्ती नदी में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने तैनात थी ताप्ती मंदिर समिति ने भी इस कार्य में प्रशासन की मदद की।

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.