Betul and MP Latest News

बैतूल के पंकज मुनि हिमाचल के मणिकैलाश में कर रहे तपस्या

✓बैतूल के पंकज मुनि हिमाचल के मणिकैलाश में कर रहे तपस्या

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज  खेड़ीसांवलीगढ़

https://youtube.com/shorts/3V2PtjBZqWc?si=WGzsAcSi77zjoK1G
त्यागी तपस्वी और संसार से विरक्त साधु संतो की कठोर तपस्या और भक्ति का ही प्रभाव हैं की आज हमारे सनातन धर्म का संतुलन बना हुआ है।ऐसे बिकट परस्थिति में अगर कोई त्यागी संत तपस्या में लीन होकर दिखलाई देते है तो ऐसा लगता है मानो प्रकृति ने अपना वास्तविक रूप दिखला दिया है क्योंकि प्रकृति का संतुलन भी साधु संतो की तपस्या से ही बना हुआ है। अगर इस संसार में साधक आराधक नही होते तो यह पृथ्वी कब का रसातल में समा जाती।इन दिनों बैतूल के एक संत चर्चा में है।जिले के रहने वाले पूज्य संत श्री काली घोड़ी वाले बाबा के प्रिय शिष्य पंकज मुनि फक्कड़
बाबा इन दिनों हिमाचल प्रदेश के मणि कैलाश पर्वत पर घनघोर तपस्या में लगे है। लोग बड़ी संख्या में उनके दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे है। ज्ञात रहे फक्कड़ बाबा पंकज मुनि ने कालीघोड़ी के घने वनों में कई कई दिन निराहार रहकर साधना कर अपने आप को परिपक्व बनाया। ऐसे तपस्वियों के दर्शन बड़े दुर्लभ है जो लोगो में सत्य सनातन धर्म के विषय में जागरूकता लाने का कार्य भी कर रहे है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.