Betul and MP Latest News

बीजासनी माता मंदिर में राधा महारानी जन्मोत्सव की तैयारिया प्रारंभ

11 सितंबर को धूमधाम से मनाएंगे राधा महारानी जन्मोत्सव

✓बीजासनी माता मंदिर में राधा महारानी जन्मोत्सव की तैयारिया प्रारंभ
✓11 सितंबर को धूमधाम से मनाएंगे राधा महारानी जन्मोत्सव
✓मिठाई, माखन मिश्री तथा केसर दूध का लगेगा भोग
विशाल भजन संध्या का होगा आयोजन
परिधि न्यूज बैतूल

गंज सब्जी मंडी स्थित बीजासनी माता मंदिर में आगामी 11 सितंबर बुधवार को श्री राधा महारानी जन्मोत्सव को धूम धाम से मनाए जाने की तैयारिया प्रारंभ हो चुकी हैं।इस अवसर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन मंदिर समिति द्वारा किया जाएगा तथा श्री राधा महारानी को भगवान को मिठाई, माखन मिश्री व केसर दूध का भोग लगाया जाएगा तथा प्रसाद वितरित होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर की विशेष साज सज्जा मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा की प्रारंभ की गई है। श्री राधा कृष्ण जी की सुंदर झांकी भी तैयार की जाएगी। मंदिर समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से इस कार्यक्रम में सपरिवार सम्मिलित होने की अपील की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.