Betul and MP Latest News

राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरणा लेकर चल रहा महाअभियान – हेमंत खंडेलवाल

सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर बनाए 60 हजार सदस्य - बबला शुक्ला

सदस्यता महाभियान को लेकर भाजपा ने की पत्रकार वार्ता

✓सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर बनाए 60 हजार सदस्य – बबला शुक्ला
✓राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरणा लेकर चल रहा महाअभियान – हेमंत खंडेलवाल
परिधि न्यूज बैतूल 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ हो गया है। जिसको लेकर भाजपा ने जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित कर सदस्यता अभियान की जानकारी पत्रकार बंधुओं को दी गई। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक हेमंत खंडेलवाल, जिला सदस्यता टोली सदस्य कमलेश सिंह एवं कृष्णा गायकी, जिला मीडिया प्रभारी सूर्यदीप त्रिवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2 सितंबर को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर देशभर में संगठन पर्व का शुभारंभ किया है। मध्यप्रदेश में 3 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मप्र मंत्रिमंडल के सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर प्रदेश में संगठन पर्व का शुभारंभ किया है। इस संगठन पर्व का मुख्य उद्देश्य, देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा घर-घर पहुंचकर सदस्यता अभियान को साकार करेगी। श्री खंडेलवाल ने कहा की वर्ष 2014 से 2019 तक रिकार्ड संख्या में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है और भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा की भारतीय जनता पार्टी इस सदस्यता प्रक्रिया को संगठन पर्व कहती है, शुभारंभ के दिन ही जिले में लगभग 60 हजार प्राथमिक सदस्य बनाए गए है। मिस्ड कॉल के आलावा क्यू आर कोड, नमो एप के माध्यम से, भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट के माध्यम से भी सदस्यता ग्रहण कर सकता है। श्री शुक्ला ने कहा की इस अभियान का मूल उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का विस्तार करना है। यह संगठन पर्व सर्वस्पर्शी होगा, जिसमें शीर्ष से बूथ स्तर तक सबको मौका दिया जाएगा कि वो पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें। यह अभियान सर्वसमावेशी होगा, जिसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी से जुडने का अवसर दिया जाएगा। पत्रकारो को संबोधित करते हुए विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि यह भाजपा की लोकतांत्रिक प्रक्रिया ही है जो पार्टी को अन्य राजनीतिक दलों से अलग खड़ा करती है। उन्होंने कहा की 1984 में जब भाजपा केवल 2 सीटें जीतकर आई थी, तब पार्टी का उपहास किया जाता था, लेकिन विचारधारा, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संघर्ष और सदस्यता अभियान के कारण भाजपा आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। हमारे कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से लोगो को जोडने का काम पूरे उत्साह के साथ कर रहे है। 18 से 25 साल का नौजवान है। उसे हमने इस विचार से जोड़ना है, नेशन फर्स्ट के लिए जीने के लिए जोड़ना है।

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.