Betul and MP Latest News

नीलगाय के झुंड हरी भरी फसलों को पहुंचा रहे नुकसान, किसान परेशान

✓नीलगाय के झुंड हरी भरी फसलों को पहुंचा रहे नुकसान, किसान परेशान

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसांवलीगढ़
दक्षिण वन मंडल ताप्ती वन परिक्षेत्र अंतर्गत ताप्ती नदी के आस पास गावों के किसान इन दिनों वन्य प्राणी नील गाय के अचानक आए झुंड से परेशान हो गए है। किसानों ने बताया की एक झुंड में लगभग दो दर्जन नीलगाय है जो फसलों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा रही है। किसान ब्रह्म देव धोटे बताते है नीलगाय के झुंड को भगाने के लिए किसान अनेक उपाय करते है जैसे थाली बजाना, पटाखे चलाना, पेड़ो पर भीगरी लगाना पर ये गाय अब किसानों के झुंड के पास पहुंचने पर भी नही भागती। इस समय खेतो में मक्का सब्जी एवं अन्य फसलों को नील गाय तहस नहस कर रही है जिससे किसानों का लाखो का नुकसान हो रहा है। किसानों ने वनविभाग के अधिकारियों नीलगाय को खेतो से दूर रखने में सहयोग एवं नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.