Betul and MP Latest News

खेड़ी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में मिलने लगी सामान्य स्वास्थ्य सुविधाएं

✓खेड़ी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में मिलने लगी सामान्य स्वास्थ्य सुविधाएं

परिधि न्यूज खेड़ीसांवलीगढ़

जिला मुख्यालय के समीप ग्राम खेड़ीसांवलीगढ़ में तीस बिस्तरों वाला अस्पताल भवन बनकर तैयार तो हो गया लेकिन इसे शुरू करने अभी बजट और
तमाम तरह की सुविधाओ को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन उपस्वास्थ केंद्र के कर्मचारियों सीएचओ पूजा मोहने, एम पी डब्लू वंदना नामदेव एच पी तिवारी, आशा कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ग्रामीणों को अब प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के नवनिर्मित भवन में स्वस्थ सुविधा ग्रामीणों को मिलना शुरू हो गई है ।ग्राम में डेंगू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ कार्यकर्ताओं ने ग्राम में डोर टू डोर भ्रमण किया और डेंगू लार्वा की जांच कर उसे नष्ट कर मच्छर नाशक दवा का छिड़काव ग्राम के चिन्हित एरिया और अन्य जगह किया गया। ग्रामीणों का कहना है पूरे गांव में दवा का छिड़काव किया जाना चाहिए जिससे मच्छरों का सफाया किया जा सके सी एच ओ पूजा मोहने ने बताया की गांव में अतिरिक्त दवा के छिड़काव हेतु दवा की डिमांड की जाएगी।प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भी मरीजो को दवाएं वितरित की जा रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.