Betul and MP Latest News

बैतूल में बुआ भतीजी दुराचार का शिकार

✓बैतूल में बुआ भतीजी दुराचार का शिकार
✓प्रेमियों से मिलने बिना बताएं घर से निकली, रात में घर नहीं पहुंची तो सामने आई सच्चाई
परिधि न्यूज बैतूल

जिले में बहला फुसलाकर महिलाओ और नाबालिग बेटियों के शोषण के मामले लगातार सामने आ रहे है। ऐसे ही एक मामले में बुआ और भतीजी दुराचार का शिकार हो गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है परिवार को बिना बताए 19 वर्षीय युवती और 14 वर्षीय किशोरी अपने दोस्तो से मिलने आ गई। उक्त दोनों पीड़िता बुआ और भतीजी है। रात में बुआ और भतीजी को उनके प्रेमियों ने ही दुराचार का शिकार बनाया। देर रात तक जब दोनो घर नही पहुंची तो परिजनों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया।जब किशोरी और युवती परिजनों को खेत में मिली तो सच सामने आया। कोतवाली पुलिस द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर पूछताछ की जा रही है।
इनका कहना..
आरोपियों के विरुद्ध मामले पंजीबद्ध किए गए है। पूछताछ जारी है।
देवकरण डेहरिया, टी आई कोतवाली बैतूल

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.