Betul and MP Latest News

भीमपुर के टेरम में डायरिया का कहर,50 से ज्यादा पीड़ित, 10 गंभीर मरीज बैतूल रिफर 

✓भीमपुर के टेरम में डायरिया का कहर,50 से ज्यादा पीड़ित, 10 गंभीर मरीज बैतूल रिफर 

परिधि न्यूज बैतूल

आदिवासी बाहुल्य भीमपुर ब्लॉक के ग्राम टेरम में डायरिया कहर बरपा रहा है।यहां आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीण उल्टी दस्त से पीड़ित है, जिनका उपचार भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है इसके अलावा करीब 10 गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रिफर किया गया है।मरीजों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टेरम के ग्रामीण हैंडपंप का पानी पीने के लिए उपयोग कर रहे है।आशंका है कि दूषित पेयजल की वजह से ग्रामीणों में डायरिया फैला है।फिलहाल मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है।चिकित्सकों की टीम सभी पर लगातार निगरानी रख रही है।गौरतलब है कि भीमपुर पहले भी मौसमी बीमारियों को लेकर संवेदनशील रहा है।

इनका कहना…

मैं आज बाहर हूं।भीमपुर क्षेत्र से डायरिया के मरीज जिला अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली है।स्थिति नियंत्रण में है।कल तक सभी मरीज ठीक हो जाएंगे।

डॉ अशोक बारंगा, सी एस बैतूल

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.