Betul and MP Latest News

भैंसदेही से बस से बैतूल आया युवक, बैचेनी हुई तो मांगा पानी, टॉयलेट के लिए गया और आ गया अटैक, मौत

✓भैंसदेही से बस से बैतूल आया युवक, बैचेनी हुई तो मांगा पानी, टॉयलेट के लिए गया और आ गया अटैक, मौत

परिधि न्यूज बैतूल

कोठीबाजार बस स्टैंड के पीछे एक युवक की मौत से सनसनी मच गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। कोतवाली टी आई देवकरण डहरिया ने बताया कि युवक के शव से प्राप्त आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान अलीगढ़ के पोथी निवासी नरेंद्र कुमार पिता बच्चू सिंह के रूप में हुई है।युवक परिवार के साथ भैंसदेही में रहता था।उसकी जेब से भैंसदेही से बैतूल आने की टिकिट भी मिली है।पूछताछ के दौरान यह जानकारी भी सामने आई कि युवक को घबराहट हो रही थी,उसने बस स्टैंड पर पानी भी मांगा। संभवतः वह बस स्टैंड के पीछे साइड टॉयलेट के लिए गया था, इसी दौरान अटैक आने से उसकी मौत हो गई।समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर थी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.