Betul and MP Latest News

रात 3 बजे खड़ी क्रेन से टकराई कार, तीन पक्के दोस्तों की दर्दनाक मौत,दो गंभीर

बसंत पेट्रोल पंप इटारसी रोड़ की घटना

परिधि न्यूज बैतूल

middle post add

कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसंत पेट्रोल पंप के पास सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कार में सवार पांचों युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं, जो किसी ढाबे से खाना खाने के बाद वापस लौट रहे थे। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और कोतवाली पुलिस की मदद से कार के दरवाजे और कांच तोड़कर अंदर फंसे युवकों को बाहर निकाला गया। सभी को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया।


मृतकों में ऋतिक सोलंकी पिता आकाश उम्र 30 साल निवासी गर्ग कालोनी, विनय पिता राजेंद्र प्रजापति उम्र 21 साल नि० रामनगर और अभय पिता संजय ठाकुर उम्र 22 साल निवासी रामनगर शामिल हैं। वहीं घायल देवा पिता मनीष पांडे उम्र 32 निवासी गंज आकाश पिता सचिन पाल उम्र 30 वर्ष रामनगर का जिला अस्पताल लाया गया।सचिन की हालत गंभीर होने पर नागपुर रिफर किया गया है।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक,घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

जिला मुख्यालय बैतूल की इटारसी रोड में सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों का निधन और दो युवकों के घायल होने की घटना से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया । भीषण सड़क हादसे में गर्ग कॉलोनी रामनगर बैतूल निवासी वरुण प्रजापति, ऋतिक सोलंकी एवं अभय ठाकुर का दुखद निधन हो गया, जबकि देवा पांडे एवं आकाश पाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है । लगभग एक घंटे तक जिला अस्पताल में मौजूद रहकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल
विधायक श्री खंडेलवाल ने जिला अस्पताल और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर पार्थिव शरीर उनके निवास पर पहुंचाएं। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति की जानकारी ली तथा उपस्थित चिकित्सकों और अधिकारियों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.