Betul and MP Latest News

भ्रष्टाचार: जो नाली बनी ही नहीं उस पर 95 हजार हो गए खर्च

बांसपानी पंचायत का फर्जीवाड़ा उजागर

भ्रष्टाचार: जो नाली बनी ही नहीं उस पर 95 हजार हो गए खर्च
बांसपानी पंचायत का फर्जीवाड़ा उजागर 
परिधि न्यूज बैतूल


वैसे भीमपुर के एसबीएम घोटाले के बाद जिले में होने वाले छोटे मोटे घोटाले ईमानदारी की श्रेणी में आने लगे है। ऐसा ही एक घोटाला बैतूल विकासखंड की ग्राम पंचायत बांसपानी में सामने आया है जहां नाली निर्माण किया जाना था, लेकिन जिम्मेदारों ने कागजों में नाली का निर्माण कर बाकायदा निर्माण के नाम पर 95 हजार रुपए की बंदरबाट कर भी ली है। नाली निर्माण के लिए वर्ष 2023-24 में टीएस जारी होने के बाद भी आज दिनांक तक नाली का निर्माण नहीं किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बांसपानी के अंतर्गत आने वाले ग्राम उमरवानी में वर्ष 2023-24 में 3 लाख 51 हजार 903 में नाली का निर्माण किया जाना था। कार्य स्वीकृति वर्ष 2023-24 से अब तक उमरवानी में नाली निर्माण तो नहीं हुआ लेकिन सीसी रोड के दोनो तरफ नाली निर्माण के नाम पर तीन बार राशि का हाहरण किया गया है। जिसमें पहली बार 35 हजार, दूसरी बार 49 हजार 500 तीसरी बार नाली निर्माण कार्य के भुगतान के लिए 10 हजार रुपए राशि का आहरण सचिव द्वारा किया गया।

middle post add

22 दिसंबर 23 को जारी की गई टीएस, अब तक नहीं हुआ निर्माण

गौरतलब है कि वर्ष 2023-24 में 3 लाख 51 हजार 903 की लागत से नाली निर्माण का तकनीकि प्रतिवेदन जारी किया गया था। जिसमें सम्मू के घर से कारु के घर तक सीसी रोड के दोनों तरफ नाली निर्माण किया जाना था। टीएस में अकुशल श्रमिकों की मजदूरी 52 हजार 785 रुपए 15वे वित्त से 2 लाख 99 हजार 118 रुपए की लागत से नाली का निर्माण किया जाना था, लेकिन निर्माण के नाम पर आज तक कोई कार्य न करते हुए सरपंच सचिव ने मिलीभगत से 95 हजार रुपए का आहरण कर बंदरबाट कर ली गई है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से उचित कार्रवाई की मांग की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.