Betul and MP Latest News

Paridhi Administrative Diary➡️योजनाओं में सेचुरेशन के साथ जन समस्याओं का गंभीरतापूर्वक निराकरण किया जाएं : कलेक्टर डॉ सोनवणे➡️कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने कियाछात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण, विद्यार्थियों के साथ किया रात्रि भोज➡️रानीपुर क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 02 वाहन जप्त ➡️विद्युत कटौती शेड्यूल➡️संपर्क अभियान के तहत शिविर 5 और 7 अगस्त को➡️चिचोली में आयोजित जनसुनवाई में शामिल होंगे कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे➡️सिविल डिफेंस वालंटियर को किया प्रशिक्षित

परिधि प्रशासनिक डायरी बैतूल

1️⃣➡️योजनाओं में सेचुरेशन के साथ जन समस्याओं का गंभीरतापूर्वक निराकरण किया जाएं : कलेक्टर डॉ सोनवणे
✓स्कूलों, आंगनवाड़ियों एवं छात्रवासों में पेयजल, शौचालय और इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई व्यवस्था सुचारू रहें
✓मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के सफल संचालन के लिए कलेक्टर डॉ सोनवणे ने दिए आवश्यक दिशा- निर्देश शुक्रवार को होंगे फील्ड विजिट और जनविश्वास शिविर


बैतूल/ कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी जिला अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने  कि अभियान के तहत जिले में प्रति शुक्रवार को क्लस्टर स्तर पर फील्ड विजिट एवं जनविश्वास शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान के सफल संचालन के लिए संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम नोडल अधिकारी होंगे।
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी शिविर आयोजित होने से पूर्व संबंधित क्षेत्र का भ्रमण कर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण करें, शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करें तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि शिविरों के दौरान जनसुनवाई, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं समय-सीमा के लंबित प्रकरणों सहित आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए।
उन्होंने बताया कि अभियान अवधि के दौरान जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित भ्रमण के अंतर्गत समाधान एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इसे देखते हुए सभी विभाग योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शिकायतों के गंभीरतापूर्वक निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
कलेक्टर डॉ सोनवणे ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान स्कूलों, आंगनवाड़ियों एवं छात्रावासों का उन्नयन सुनिश्चित किया जाए। सभी संस्थानों में पेयजल, क्रियाशील शौचालय एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था रहे। जनविश्वास शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण (हेल्थ स्क्रीनिंग) भी किया जाए। साथ ही विकास कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं के संबंध में व्यवहारिक सुझाव भी प्रेषित किए जाएं तथा ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जाए।


बैठक में कलेक्टर ने विभागवार सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। नॉन-अटेंडेड शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने तथा समय-सीमा के लंबित प्रकरणों एवं पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए तथा विशेष रूप से चिचोली एवं भैंसदेही विकासखंड पर फोकस करने को कहा। उन्होंने वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत चिन्हित ग्रामों में स्कूलों एवं आंगनवाड़ियों की आधारभूत सुविधाओं में सुधार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

2️⃣➡️कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने किया छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण, विद्यार्थियों के साथ किया रात्रि भोज

बैतूल/कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार अनुविभागीय दण्डाधिकारी (एसडीएम) डॉ. अभिजीत सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास की स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, आवासीय व्यवस्थाओं एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद एसडीएम डॉ. सिंह ने छात्रावास के विद्यार्थियों के साथ रात्रि भोज किया तथा स्वयं भोजन ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता का परीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, दिनचर्या एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन, नियमित अध्ययन और उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन छात्रावासों में गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

3️⃣➡️रानीपुर क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 02 वाहन जप्त


बैतूल/ कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत विगत दिनों खनिज विभाग बैतूल द्वारा खनिज अमले के साथ जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के रानीपुर क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण कर गौण खनिजों के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों पर कार्यवाही करते हुए उन वाहनों को जप्त कर समीपस्थ पुलिस थाना की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक खनि अधिकारी बैतूल द्वारा खनिज अमले के साथ रानीपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम खमालपुर एवं ग्राम कोयलारी के पास से खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों क्रमशः ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 48 जेडसी 1730 एवं ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 48 जेडबी 9206 को जप्त कर पुलिस थाना रानीपुर की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है।
उपरोक्त अवैध परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण नियम 2022 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर प्रकरणों को न्यायालय अपर कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत किया जा रहा है।

4️⃣➡️विद्युत कटौती शेड्यूल
बैतूल 03 अगस्त 2026/ पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कारगिल चौक से गाड़ाघाट रोड तक निर्माणाधीन सड़क में बाधा बन रहे विद्युत पोलों को 4 अगस्त को शिफ्ट किया जाएगा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल जोन- 2 के प्रबंधक ने बताया कि प्रस्तावित कार्य के चलते मंगलवार को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही इटारसी रोड फीडर के फॉरेस्ट नाका, इटारसी रोड गाड़ाघाट, बालाजी विहार, बसंत पेट्रोल पंप, सेमल वाले बाबा, मारुति शोरूम आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
5️⃣➡️संपर्क अभियान के तहत शिविर 5 और 7 अगस्त को
बैतूल 03 अगस्त 2026/ मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-2 द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए संपर्क अभियान के तहत 5 और 7 अगस्त को शिविर आयोजित किया जाएगा।
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-2 के प्रबंधक ने बताया कि 5 अगस्त को सुबह 10 बजे से मेघनाथ चौक स्थित राठौर मंगल भवन में आयोजित शिविर में क्लस्टर क्रमांक- 4 के अंतर्गत अंबेडकर वार्ड क्रमांक- 13, प्रताप वार्ड क्रमांक-14 के उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसी प्रकार 7 अगस्त को सुबह 10 बजे से महाजन हॉस्पिटल के सामने बजरंग व्यायाम शाला सदर में आयोजित शिविर में क्लस्टर क्रमांक -5 के पटेल वार्ड क्रमांक- 16, भगत सिंह वार्ड क्रमांक- 18, शास्त्री वार्ड क्रमांक -17 के उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।
6️⃣➡️चिचोली में आयोजित जनसुनवाई में शामिल होंगे कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे
बैतूल 03 अगस्त 2026/ कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे 4 अगस्त को चिचोली में आयोजित जनसुनवाई में शामिल होंगे। इस दौरान वे आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं शिकायतें सुनेंगे तथा संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों एवं मांगों पर सुनवाई कर पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ दिलाने तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा।
7️⃣➡️सिविल डिफेंस वालंटियर को किया प्रशिक्षित


बैतूल/ डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड बैतूल द्वारा 29 जुलाई से 4 अगस्त तक सिविल डिफेंस वालंटियर प्रशिक्षण आयोजित जा रहा है। इसी के अंतर्गत 3 अगस्त को कंपनी कमांडर सुनीता पंद्रे द्वारा सिविल डिफेंस वालंटियर को मानव शरीर का परिचय, घाव और रक्तस्राव, प्राथमिक उपचारकर्ताओं के कर्तव्य, अग्नि शामको के लिए रोगी मूल्यांकन और पीपीई सामूहिक हताहत होने की स्थिति में ट्राइज अवधारणा का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा एसडीईआरएफ जवानों द्वारा ने स्वाश्वरोधक कृत्रिम श्वसन, सीपीआर, आघात और बेहोशी, फैक्चर और प्राथमिक उपचार के उपाय का प्रशिक्षण दिया गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.