भीमपुर को लगी किसकी नज़र:बर्राढाना के बाद रंभा पंचायत के रिंगढाना में दो दर्जन घर आग से स्वाहा
➡️भीमपुर विकासखंड के चांदु रम्भा के पास रिंग ढाना में आग का तांडव
परिधि न्यूज बैतूल/भीमपुर

भीमपुर विकासखंड के अंतर्गत चांदू रंभा के पास रिंगढाना में लगी भयंकर आग की चपेट में आने से कई मकान खाक हो गए।बताया जा रहा है कि राजस्व अमला एवं अनुविभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। भैसदेही एवं अन्य स्थानों से फायर ब्रिगेड भी पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

आसपास के ग्रामीणों की मदद ली जा रही है पुलिस प्रशासन एवं जनपद स्तर के अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके है।ग्राम पंचायत रंभा के रिंगढाना में तेज हवाओं की वजह का तांडव मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबूलाल गोमजी, सुखराम रामजी, भूरा बारस्कर, पुना बारस्कर,लालजी मातु, भूटा मातु, साहनू कासदे, अर्जुन जावरकर, गानू ढीकारे, बाजीलाल, श्यामराव, बाबूलाल,श्यामलाल, भूरा,महाजन सावजी सहित करीब 2 दर्जन ग्रामीणों के घर आग की चपेट में आ गए है।बताया जा रहा है कि बिजली बंद होने से फायर ब्रिगेड में पानी भरना संभव नहीं हुआ जिससे परेशानी हुईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैलने के कारण लोगों को सामान निकालने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका। घरों में रखा घरेलू सामान, अनाज, कपड़े एवं अन्य आवश्यक सामग्री आग में जलकर नष्ट हो गई।