जिला सैनिक अधिकारी कैप्टन सुमित सिंह को मातृ शोक,अन्त्येष्टि 26 को
➡️जिला सैनिक अधिकारी कैप्टन सुमित सिंह को मातृ शोक,अन्त्येष्टि 26 को
परिधि न्यूज बैतूल

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन ( नौसेना ) सुमित सिंह (सेवानिवृत्त) एवं एनआरआई गुरप्रीत सिंह की पूज्य माताजी श्रीमती तेजिंदर कौर का 82 वर्ष की आयु में , 24 मई की सुबह 3 बजे ग्रीन वैली गौठाना स्थित निवास पर दुःखद निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थी। श्रीमती तेजिंदर कौर अपने पीछे दोनों बेटों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई। उनकी अन्त्येष्टि 26 मई 2026 को प्रातः 10.30 बजे बड़े बेटे गुरप्रीत के अमेरिका से बैतूल आने के बाद की जाएगी। श्रीमती निधन के समाचार से सैन्य परिवारों एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय बैतूल में शोक व्याप्त है।सभी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने तथा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।परिधि न्यूज परिवार की ओर से भी श्रीमती तेजिंदर कौर जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।