Betul and MP Latest News

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने रानीपुर थाना म्यूजियम का किया अवलोकन

➡️कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने रानीपुर थाना म्यूजियम का किया अवलोकन

➡️ऐतिहासिक धरोहरों एवं जनजातीय वीरों के योगदान की ली जानकारी

परिधि न्यूज बैतूल

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने शुक्रवार को घोड़ाडोंगरी जनपद क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान रानीपुर पुलिस थाना म्यूजियम का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने म्यूजियम में स्थापित विभिन्न गैलरियों का निरीक्षण कर वहां संरक्षित ऐतिहासिक सामग्री एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों और वस्तुओं की जानकारी प्राप्त की।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने आर्मर गैलरी, बुक्स एवं रिकॉर्ड सेक्शन, अंग्रेजों के जमाने के रैंक कैडर, पुलिस उपकरण, थाने की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय वीरों के योगदान से संबंधित प्रदर्शित सामग्रियों का अवलोकन किया।
इस दौरान थाना रानीपुर की हेड कांस्टेबल श्रीमती पूनम तिवारी ने म्यूजियम में संरक्षित प्रमुख ऐतिहासिक वस्तुओं एवं घटनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत छोड़ो आंदोलन में वीर शहीद विष्णु सिंह गोंड की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। म्यूजियम में अंग्रेजों के समय का ताला, हथकड़ियां, पुलिस बैंड से जुड़ी सामग्री तथा विभिन्न प्रकार की प्राचीन बंदूकें संरक्षित की गई हैं, जो उस दौर के इतिहास को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती हैं।


कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने थाना परिसर में संचालित कैफेटेरिया शॉप बंद होने के कारणों की जानकारी लेते हुए स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर कैफेटेरिया एवं सौजन्य उत्पाद केंद्र को पुनः संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने म्यूजियम परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस दौरान सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री विवेक पांडे भी उपस्थित रहें।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.