Betul and MP Latest News

समय पर अपने वार्डों में उपस्थित नहीं पाए जाने पर 14 चिकित्सकों का कटेगा वेतन, कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

➡️ समय पर अपने वार्डों में उपस्थित नहीं पाए जाने पर 14 चिकित्सकों का कटेगा वेतन, कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

➡️ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

परिधि न्यूज बैतूल

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, जनरल वार्ड, डायलिसिस यूनिट, पीआईसीयू, आईसीयू, एसएनसीयू, मेटरनिटी वार्ड, पीएनसी वार्ड, एएनसी वार्ड एवं आर्थोपेडिक वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आर्थोपेडिक वार्ड को छोड़कर अन्य सभी वार्डों में प्रभारी चिकित्सक अपने आवंटित वार्डों में उपस्थित नहीं पाए गए। इस पर कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने नाराजगी व्यक्त करते हुए 14 प्रभारी चिकित्सकों का एक दिन का वेतन काटने तथा सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लेबर वार्ड की दो स्टाफ नर्सों एवं सोनोग्राफी वार्ड के एक असिस्टेंट द्वारा गलत जानकारी दिए जाने पर उन्हें भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त करते हुए स्वच्छता व्यवस्था में सुधार लाने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे एवं आरएमओ श्री रानू वर्मा उपस्थित रहे।#betul

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.